फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Holiday till 14th for children up to 10th

Punjab: दसवीं तक के बच्चों की 14 तक छुटटी, बिगड़ते मौसम के आधार पर लिया फैसला

Sun, 07 Jan 2024 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 08:41 PM IST
सार

राज्यभर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Punjab: Holiday till 14th for children up to 10th
स्कूल में छुट्टी

विस्तार

सर्दी के कारण बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों को 8 से 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने खऱाब मौसम पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के हित में यह आदेश जरूरी है, इसलिए स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस इससे पहले शिक्षा विभाग ने 31 दिसंबर तक सात दिन के लिए स्कूलों में सर्दी के मौसम के मद्देनजर छुट्टियां की थी। उसके बाद एक जनवरी के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएं अध्यापक: बैंस

पंजाब में दसवीं कक्षा तक स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां घोषित करने के तुरंत बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों को दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने को कहा है। वहीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाएं स्कूल में लगेंगी। बैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में ठंड के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को दसवीं कक्षा तक बंद करने का निर्णय लिया है। 14 जनवरी तक राज्य के सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षक छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। 11वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed