{"_id":"5fec05f08ebc3e3ec81e5a21","slug":"punjab-heroin-and-pistols-recovered-from-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सरहद से 10 पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सरहद से 10 पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद
Wed, 30 Dec 2020 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ की तरफ से पकड़ी गई हेरोइन और पिस्टल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान सीमा से दो व्यक्तियों से 10 पैकेट हेरोइन, तीन पिस्तौल और छह मैगजीन बरामद की है। पंजाब में सीमा सुरक्षा बल ने डेरा बाबा नानक सेक्टर की मेटला पोस्ट के पास से यह बरामदगी की। बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे बीएसएफ के जवानों ने बाड़ के पास गतिविधि सुनी। जवानों ने फायरिंग की। उसके बाद वहां सर्च अभियान चलाया गया जिसमें यह बरामदगी हुई।
पंजाब में भारत-पाक सीमा धुंध से पूरी तरह ढक गई है। ऐसे में दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। तस्करों की धरपकड़ और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद से सतलुज नदी गुजरने की वजह से यहां धुंध ज्यादा पड़ रही है।
बीएसएफ की सतर्कता से ही सरहद पार से भेजे जाने वाली हेरोइन और असलहों की खेप पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान एक सप्ताह के भीतर अमृतसर व गुरदासपुर में ड्रोन से आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भेज चुका है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक नये साल से पहले पाकिस्तान सरहद के रास्ते असलहों की बड़ी खेप भेज सकता है। इस कारण सरहद पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
गुरदासपुर से सटी सरहद से पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से ग्रेनेड, एके-56 राइफल व कारतूस भेज चुका है। इसके बाद बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ को घनी धुंध में थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है लेकिन कंटीले तारों से सटकर जवान पाकिस्तान की हर हरकत पर नजरें जमाए हैं।

Gurdaspur: Security forces have seized 10 packets of suspected heroin, three pistols and six magazines from two persons along the Pakistan border; further probe on#Punjab pic.twitter.com/rWkh3ZfZOm
— ANI (@ANI) December 30, 2020