फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Health Department removed 3 health centers from panel of Ayushman Yojana 18 centers suspended

आयुष्मान योजना का दुरुपयोग: पंजाब सरकार ने तीन स्वास्थ्य केंद्र पैनल से बाहर किए, 18 को किया सस्पेंड

Wed, 02 Oct 2024 08:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 08:15 AM IST
सार

डॉ. बलबीर ने कहा कि जो अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं, भ्रम फैला रहे हैं व योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको पैनल से बाहर करेंगे। साथ ही सेवा भावना रखने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को साथ जोड़ेंगे। उनके साथ काफी केंद्रों ने इम्पैनल के लिए आवेदन किए हुए हैं।

विज्ञापन
Punjab Health Department removed 3 health centers from panel of Ayushman Yojana 18 centers suspended
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ बलबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में निजी अस्पताल बकाया राशि जारी न होने के चलते आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आयुष्मान योजना का दुरुपयोग व इलाज न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ पंजाब सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने 3 स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना के पैनल से बाहर कर दिया है। साथ ही 18 केंद्रों को योजना से सस्पेंड भी किया गया हैं। साथ ही 2.80 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि दुरुपयोग बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ही मामला सामने आया था, जहां पर महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे, क्योंकि उनमें अस्पतालों के अधिक पैसे बनते थे। पंजाब में इस प्रक्रिया को रोकने के लिए सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन


डॉ. बलबीर ने कहा कि जो अस्पताल इलाज नहीं कर रहे हैं, भ्रम फैला रहे हैं व योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनको पैनल से बाहर करेंगे। साथ ही सेवा भावना रखने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को साथ जोड़ेंगे। उनके साथ काफी केंद्रों ने इम्पैनल के लिए आवेदन किए हुए हैं। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के कुल 45 लाख लाभार्थी हैं, जिसमें से 16.65 लाख के लिए केंद्र की तरफ से 60 प्रतिशत राशि जारी की जाती है। केंद्र की कुल 350 करोड़ रुपये राशि बनती थी, लेकिन अभी तक 169 करोड़ ही जारी किए गए हैं। 51 करोड़ रुपये प्रशासनिक चार्जेस है और 17 करोड़ पिछला बकाया भी है। इसी तरह कुल 249 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने जारी करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से 27 सितंबर को ईमेल भेजकर मिलने के लिए समय मांगा गया है, लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। वह पहले भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले थे। साथ ही उनकी टीम भी केंद्र के समक्ष यह मामला उठाकर आई थी, बावजूद इसके कोई फायदा नहीं हुआ। केसों का निपटारा करने के लिए नया पोर्टल भी जारी किया गया था, जिसके चलते देरी हो रही है जबकि पंजाब सरकार ने पिछला बकाया राशि भी क्लीयर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार के समय वर्ष 2021 में कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर दिया था, जिसके चलते इश्योरेंस बंद हो गया था। इस कारण पेमेंट को लेकर कोई सिस्टम नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed