फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Two People Donated Organs to Nine People

बेमिसालः हरियाणा-पंजाब के दो डोनरों ने 9 लोगों को दी नई जिंदगी, ट्रांसप्लांट किए गए अंग

Sat, 17 Nov 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana Two People Donated Organs to Nine People
डेमो इमेज
दो डोनरों के अंगदान से पांच को नया जीवन और चार रोशनी मिली है। पीजीआई ने डोनरों से मिले अंग को सफलतापूर्वक पांच मरीजों में ट्रांसप्लांट किया। कोर्निया को सुरक्षित रख लिया गया है। मैचिंग मरीज मिलते ही चारों कोर्निया जरूरतमंद मरीज में ट्रांसप्लांट कर दी जाएंगी। पीजीआई के मुताबिक 13 नवंबर को हरियाणा का 25 वर्षीय युवक बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को जीएमसीएच 32 में एडमिट कराया गया। वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने पूरी कोशिश की, मगर उसकी हालत में सुधार नहीं आया। ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर ने युवक के परिजनों से अंगदान की बात की तो वे तैयार हो गए। युवक की किडनी, लिवर पेनक्रियाज और दोनों कोर्निया सुरक्षित निकाले गए और सभी महत्वपूर्ण अंग जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट कर दिए गए। युवक के पिता ने कहा कि  अंगदान के पीछे मेरा मकसद बेटे की यादों को जिंदा रखना है। कुछ ऐसा ही पंजाब पुलिस से रिटायर्ड 62 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुआ। वे जब फगवाड़ा की सड़कों में घूम रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जालंधर के हास्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं आने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में भी उनकी हालत जस की तस बन रही। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उनकी दोनों किडनी और दोनों कोर्निया को सुरक्षित निकाल लिया गया है। किडनी तुरंत जरूरतमंद मरीजों में ट्रांसप्लांट कर दी गई, जबकि कोर्निया को सुरक्षित रखा गया है। रोटो पीजीआई के नोडल आफिसर प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि  जब किसी का कोई प्यारा चला जाता तो पूरा परिवार टूट जाता है। ऐसे वक्त में इस तरह के फैसला लेना आसान नहीं होता। मगर पंजाब व हरियाणा के दोनों परिवारों ने मिथ्यों को दरकिनार कर आर्गन डोनेशन में एक नई मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed