फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana Highcourt Decision in Case of Punjab PCS Exam

हाईकोर्ट का फैसला, पंजाब पीसीएस में 177 से अधिक अंक पाने वाले बैठ सकेंगे मुख्य परीक्षा में

Sun, 11 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana Highcourt Decision in Case of Punjab PCS Exam
फाइल फोटो
पीसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच की प्राथमिक परीक्षा में जिन दिव्यांग आवेदकों ने 177 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें अब मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हाईकोर्ट ने पंजाब पब्लिक सर्विस क मीशन (पीपीएससी)को इसके लिए उचित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। याचिका दाखिल करते हुए दिव्यांग आवेदक रमनदीप कौर ने बताया कि उसने पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई पीसीएस एग्जीक्यूटिव ब्रांच के 67 पदों के लिए सामान्य श्रेणी में आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद परीक्षा हुई और याची ने 255 अंक प्राप्त किए। सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 292 अंक गया और याची सफल नहीं हुई। इस दौरान पंजाब सरकार ने तहसीलदार के 5 पद विज्ञापन में जोड़ने का फैसला लिया और इसमें एक पद दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया। याची ने कहा कि यह पद विज्ञापन में जोड़े गए और विज्ञापन में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इन पदों के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


याची ने कहा कि जिन्होंने नए सिरे से आवेदन किया था उनके अंक 177 आए हैं और याची व अन्य के अंक 255 हैं। ऐसे में यदि विज्ञापन स्पष्ट होता तो याची व अन्य लोग भी आवेदन कर सकते थे और वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य भी होते। हाईकोर्ट ने याची की दलीलों पर सहमति जताते हुए कहा कि अधिक अंक लेने के बावजूद केवल विज्ञापन स्पष्ट न होने के कारण याची को पद के लिए आवेदन से वंचित नहीं किया जा सकता। वहीं, यदि नए सिरे से मेरिट सूची बनाते हैं तो और याचिकाएं हाईकोर्ट पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में हाईकोर्ट ने पहले तय किए गए 13 नाम के अतिरिक्त 177 अंक से ज्यादा पाने वाले सभी आवेदकों को मुख्य परीक्षा में शामिल करने के आदेश जारी किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed