फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Haryana High Court stayed process of declaring former SSP Rajjit Singh fugitive for week

Punjab: बर्खास्त एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल को राहत, हाईकोर्ट ने भगोड़ा घोषित करने पर एक हफ्ते की रोक लगाई

Thu, 13 Jul 2023 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 01:08 PM IST
सार

राजजीत सिंह ने कहा था कि उसके खिलाफ की गई सारी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। उसे बर्खास्त करने का आदेश भी नियमों को ताक पर रख कर जारी किया गया है। याची को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी तय प्रक्रिया के खिलाफ जारी किया गया है।

विज्ञापन
Punjab-Haryana High Court stayed process of declaring former SSP Rajjit Singh fugitive for week
राजजीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

नशा तस्करी व अन्य धाराओं को लेकर दर्ज एफआईआर के मामले में पूर्व एसएसपी राजजीत सिंह को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उसे भगोड़ा करार देने की प्रक्रिया पर एक सप्ताह की रोक लगा दी है। इसके साथ ही उसे अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के लिए भी इतनी ही मोहलत दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उफनाई ब्यास-सतलुज: पाकिस्तान ने खोले सुलेमान हेड वर्क्स के फ्लड गेट, पंजाब के दक्षिणी मालवा को मिली राहत
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए राजजीत सिंह ने कहा कि उसके खिलाफ की गई सारी कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। उसे बर्खास्त करने का आदेश भी नियमों को ताक पर रख कर जारी किया गया है। याची को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी तय प्रक्रिया के खिलाफ जारी किया गया है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस पर याचिका के औचित्य पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। दोबारा हुई सुनवाई के दौरान याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अब राजजीत सिंह को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान उसको भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि पहले अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी उसके बाद अन्य विषयों को देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed