फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court, Special Courts in Punjab Haryana for Rape and Sexual Harassment Cases

फैसलाः दुष्कर्म व यौन शोषण मामलों के लिए पंजाब में 7 और हरियाणा में 16 विशेष अदालतें गठित

Fri, 28 Feb 2020 10:07 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Feb 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court, Special Courts in Punjab Haryana for Rape and Sexual Harassment Cases
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलात्कार और मासूमों से हो रहे यौन शोषण के बढ़ते मामलों के जल्द से जल्द निपटारे के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब में सात और हरियाणा में 16 स्पेशल कोर्ट गठित कर दी हैं। इन अदालतों में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज स्तर के अधिकारियों को नामित किया गया है। पंजाब के तीन जिलों में सात स्पेशल कोर्ट गठित की गई हैं । हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों को 28 फरवरी से पहले कार्यभार संभालने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इनमें लुधियाना में चार स्पेशल कोर्ट बनाई गई हैं। लखविंदर कौर दुग्गल, रश्मि शर्मा, कुलभूषण कुमार और जरनैल सिंह को इनका कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


जबकि अमृतसर में हरदीप सिंह और फिरोजपुर में रजनी छोकरा को भेजा गया है। इसी तरह हरियाणा में आरती सिंह को अंबाला, हरशैली चौधरी को भिवानी, जैसमीन शर्मा को फरीदाबाद, भावना जैन को गुरुग्राम, गुरवींद्र कौर को जींद, सौरभ गुसांई को करनाल, मधु खन्ना को मेवात, महेश कुमार को पलवल, सुमित गर्ग को पानीपत, जसबीर सिंह को रोहतक, परमिंदर कौर को सोनीपत, पायल बंसल यमुना नगर, बलवंत सिंह फतेहाबाद, सीमा सिंघल को हिसार, मनीष दुआ को  कुरुक्षेत्र  और अनिल कुमार को सिरसा में स्पेशल पॉक्सो (फास्ट ट्रैक) कोर्ट में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed