फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court rejects former minister Sadhu Singh Dharamsot plea for arrest in ED case

साधु सिंह धर्मसोत को झटका: हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत, जेल में ही रहेंगे

Fri, 20 Sep 2024 10:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Sep 2024 10:47 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है। दो अलग-अलग मामलों में से एक में जमानत मिली है। वहीं ईडी केस में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Punjab Haryana High Court rejects former minister Sadhu Singh Dharamsot plea for arrest in ED case
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए वन घोटाले के मामले में ईडी की गिरफ्तारी को सही बताते हुए इसके खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें तकनीकी आधार पर जमानत दे दी है। धर्मसोत ने इन दोनों मामलों में गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए चुनौती दी थी। धर्मसोत जमानत मिलने के बावजूद जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे, ईडी के मामले में उनकी हिरासत जारी रहेगी।
विज्ञापन


पंजाब विजिलेंस ने गत वर्ष 6 फरवरी को धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मोहाली की कोर्ट ने धर्मसोत की रेगुलर बेल की मांग 5 मार्च को खारिज कर दी थी। विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया था कि 1 मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2,37,12,596 रुपये थी, जबकि खर्च 8,76,30,888 रुपये था।
विज्ञापन


दूसरा मामला वन घोटाले से जुड़ा है, साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि जब वह वन मंत्री थे तो उन्होंने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी। इसी मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में धर्मसोत के खिलाफ 6 जून, 2022 को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। धर्मसोत ने इन दोनों यानी वन घोटाले और आय से अधिक संपत्ति मामलों में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए गिरफ्तारी आदेश रद्द करने की मांग की थी और जमानत भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मामलों में से वन घोटाले के मामले में उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने आज खारिज कर दिया है, लेकिन आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें तकनीकी आधार पर जमानत दे दी है। एक मामले में जमानत के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाएगी, दूसरे मामले में उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए उनकी वन घोटाले के मामले में ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को सही करार दे दिया है। धर्मसोत इस समय नाभा सेंट्रल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed