फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Orders Regarding Z Catagory Security to Deputy CM Dushyant Chautala

हाईकोर्ट ने निपटाई याचिका, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मिलेगी जेड सुरक्षा, जानिए पूरा मामला

Fri, 07 Feb 2020 10:59 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Feb 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Orders Regarding Z Catagory Security to Deputy CM Dushyant Chautala
दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की जानकारी हरियाणा सरकार द्वारा दिए जाने के बाद पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी सुरक्षा से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया। दुष्यंत चौटाला की तरफ से याचिका में बताया गया था कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। याचिका के अनुसार, जब वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे तो उनके सहायक ने फोन पर आए एक कॉल को सुना था। दूसरी तरफ के व्यक्ति ने अपना नाम पवन बताया और कहा कि वह दुबई से फोन कर रहा है।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि फोन पर उनके सहायक के साथ धमकी भरे अंदाज में बात की गई और याची को चुनावी रैलियों में ज्यादा न बोलने की सलाह दी गई। बात न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। याचिका के मुताबिक फोन करने वाले ने दुष्यंत के सहायक को बताया कि वह पाब्लो एस्कोबार नामक गिरोह से संबंधित है। पिछली सुनवाई पर कोर्ट को बताया गया था कि दुष्यंत चौटाला को पांच पीएसओ के अलावा पांच पुलिस कर्मी एस्कॉर्ट व पांच पुलिस कर्मी पायलट गाड़ी में दिए गए हैं। उनके सरकारी व निजी आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इस मामले में केंद्र सरकार ने जवाब देने के लिए समय की मांग की थी। वीरवार को सुनवाई आरंभ होते ही हाईकोर्ट को बताया गया कि हरियाणा सरकार द्वारा दुष्यंत की सुरक्षा की समीक्षा के लिए जनवरी में बैठक बुलाई गई थी। सब पहलुओं पर गौर करने के बाद ही उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की सिफारिश केंद्र सरकार से की गई थी। अब केंद्र की मंजूरी के बाद दुष्यंत को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने के निर्णय पर मोहर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed