फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Haryana High Court Notice to Central Government on IAS Ashok Khemka Petition

IAS अशोक खेमका की अधिकारियों के इंपैनलमेंट संबंधी याचिका पर केंद्र को नोटिस, जानिए मामला

Fri, 14 Aug 2020 10:32 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 14 Aug 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab Haryana High Court Notice to Central Government on IAS Ashok Khemka Petition
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका की याचिका पर पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। खेमका ने वीरवार को अर्जी दायर कर कहा कि उन्होंने 8 जून को आरटीआई दायर कर केंद्र सरकार से आईएएस अधिकारियों की सूची मांगी थी, जिन्हें इंपैनलमेंट गाइड लाइन के तहत छूट देते हुए सचिव और अतिरिक्त सचिव के पैनल में शामिल किया गया है। लेकिन केंद्र सरकार ने सूची देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने 9 जुलाई को एक और आरटीआई दायर कर उन आईएएस अधिकारियों के नामों की जानकारी मांगी थी, जिनके नाम अप्रैल 2016 के बाद सचिव और अतिरिक्त सचिव के पैनल से बाहर किए गए। इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। खेमका ने कहा है कि उन्हें कोई सूचना ही प्रदान नहीं की जा रही है कि कैसे 2010 में उनको संयुक्त सचिव इंपैनल किए जाने और 2011 और 2012 की सूची में उनका नाम होने के बावजूद नियुक्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


अब खेमका ने न्यायालय  से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार को इससे संबंधित पूरा रिकॉर्ड न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए जाएं। उच्च न्यायालय ने इस अर्जी पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब कर लिया है। हरियाणा के प्रमुख सचिव अशोक खेमका ने कैट द्वारा 22 जुलाई के फैसले को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर जो चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी याचिका में उन्होंने अब यह अर्जी दायर की है। कैट ने खेमका को केंद्र में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्ति से इनकार कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ अशोक खेमका ने उच्च न्यायालय  की शरण ली थी। मामले की सुनवाई अब 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed