फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab-Gujarat clash in Mullanpur today, weather may play havoc

Chandigarh News: मुल्लांपुर में पंजाब-गुजरात की टक्कर आज, मौसम डाल सकता है खलल

Tue, 31 Mar 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Punjab-Gujarat clash in Mullanpur today, weather may play havoc
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर पर खास नजर रहेगी। टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। मुल्लांपुर में इस सीजन का पहला आईपीएल मैच होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। घरेलू दर्शकों के सामने खिलाड़ियों के बुलंद हौसलों के साथ चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। मुकाबला शाम 7:30 बजे से दुधिया रोशनी में खेला जाएगा। हालांकि मौसम इसमें खलल डाल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी, गरज के साथ छींटे और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

पोटिंग बोले-टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने प्रेस वार्ता में कहा कि टीम इस बार पहले से ज्यादा मजबूत है। खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल नीलामी के दौरान स्थानीय पंजाबी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की रणनीति सफल रही है।
विज्ञापन


g पिच और टीम संयोजन पर पोंटिंग ने कहा कि मुकाबला पिच नंबर-4 पर खेला जाएगा। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी विकेट पर टीम ने अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्हें उम्मीद है कि यह पिच आक्रामक बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


g कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तालमेल पर पोंटिंग ने कहा कि दोनों की सोच एक जैसी है और इस बार टीम खिताब के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। टीम का कोर भारतीय खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है, जिसमें अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और युजवेंद्र चहल अहम भूमिका निभाएंगे।

शुभमन गिल का अनुभव फायदेमंद रहेगा : हेडन

वहीं, गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच मैथ्यू हेडन ने कहा कि टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहती है। उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि इस मैदान पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।

खिलाडि़यों ने किया अभ्यास
मुकाबले से पहले सोमवार को दोनों टीमों ने मुल्लांपुर में जमकर अभ्यास किया।

g श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की अगुवाई में खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया, जबकि कोचिंग स्टाफ ने प्रदर्शन पर पैनी नजर बनाए रखी।

पंजाब किंग्स के धुरंधर

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed