फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab govt will modernise mohali district

मोहाली जिला बनेगा मॉर्डन, दूर होंगी शिकायतें

Thu, 04 Feb 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 04 Feb 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
punjab govt will modernise mohali district

मोहाली के लोगों को आ रही समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। साथ ही उसे पंजाब का मॉडर्न जिला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात पदभार ग्रहण करने के बाद डीसी दलजीत सिंह मांगट ने कही।

विज्ञापन


इससे पहले पंजाब पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। वहीं, अधिकारियों ने बुके देकर डीसी का स्वागत किया गया। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने के नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपना काम या शिकायत लेकर आता है तो उसे बिना किसी देरी के दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से शुरू की गई स्कीमों को निचले स्तर तक पहुंचाने को यकीनी बनाया जाए, ताकि लोग भलाई स्कीमों का लाभ उठा सकें।

उन्होंने जिले में भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के तहत बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड व अन्य स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य बिना किसी देरी के पूरे करने के निर्देश दिए।


इस मौके डीसी (विकास) भूपिंदर सिंह, एडीसी (जनरल) पूनमदीप कौर,  सहायक कमिश्नर जनरल अवनीत कौर, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम डेराबस्सी शिव कुमार, एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़, जिला ट्रांसपोर्ट अफसर करन सिंह, सिविल सर्जन नीलम भारद्वाज, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर अमृत  बाला, तहसीलदार मोहाली रविंदर बंसल, तहसीलदार खरड़ प्रदीप बैस, तहसीलदार (चुनाव) नरेश किरन, नायब तहसीलदार गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह गरेवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed