फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt to distribute free smartphones to students on August 12

पंजाब में 12वीं के छात्रों को आज मिलेंगे स्मार्टफोन, कैप्टन लांच करेंगे स्मार्ट कनेक्ट स्कीम

Wed, 12 Aug 2020 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab govt to distribute free smartphones to students on August 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन बांटने का कार्यक्रम बुधवार को राज्य सरकार द्वारा धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ आयोजित करने की तैयारी कर ली गई है। हालांकि कोविड संकट के मद्देनजर प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 15 बच्चों को स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे और इन बच्चों को समारोह में संबंधित जिले के डीईओ लेकर पहुंचने वाले हैं लेकिन इन कार्यक्रमों में राज्य के मंत्री, विधानसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, जिला उपायुक्त, एमसी कमिश्नर बच्चों को स्मार्टफोन बांटने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को सभी जिला उपायुक्तों, अमृतसर, जालंधर व लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों, अबोहर व फगवाड़ा के एमसी कमिश्नरों, राज्य में सभी एसएसपी को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि बुधवार 12 अगस्त को राज्य सरकार चंडीगढ़ व सूबे के सभी जिलों में पंजाब स्मार्ट कनेक्ट स्कीम लांच कर रही है। 
विज्ञापन


इसके तहत, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में इस स्कीम को लांच करेंगे और इसके साथ ही वे विभिन्न जिलों में विधानसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, कैबिनेट मंत्रियों, एमसी कमिश्नरों और जिला उपायुक्तों को भी ज्वाइन करेंगे। इसके लिए डिजिटल व्यवस्था की गई है, जिसमें टर्मिनस-1 पर मुख्यमंत्री, उनके चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी और स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी मौजूद होंगे, जबकि टर्मिनस-2 पर मुख्य सचिव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्री एंड कामर्स, प्रिंसिपल सेक्रेटरी खेल एवं युवा मामले और सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed