{"_id":"65fbc4923f9d142acf072416","slug":"punjab-govt-issued-notice-to-health-secretary-ajoy-sharma-for-seeking-information-from-moosewala-family-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी, मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी पर रिपोर्ट तलब करने पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी, मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी पर रिपोर्ट तलब करने पर मांगा जवाब
Thu, 21 Mar 2024 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
29 मई, 2022 को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था और उसके कत्ल के बाद बुजुर्ग परिजनों का कोई सहारा नहीं था। इसके बाद मूसेवाला की मां ने विदेश से आईवीएफ तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के आईवीएफ तकनीक के जरिये बच्चे को जन्म देने की रिपोर्ट तलब करने के मामले में विवाद गहरा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले में पंजाब सरकार को लेटर लिखकर रिपोर्ट मांगी थी।
अब पंजाब सरकार ने सीएम भगवंत मान या राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में लाए बिना मूसेवाला के परिवार से जानकारी मांगने पर स्वास्थ्य सचिव अजॉय शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राज्य सरकार ने उनसे दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
58 साल की उम्र में दोबारा मां बनीं हैं चरण कौर
मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दिया था। भारत में आईवीएफ के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित होने के कारण चरण कौर विदेश से इस तकनीक के जरिये गर्भवती हुईं थीं। यही कारण है कि केंद्र ने रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला देते हुए इस मामले में डिटेल रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट पर जानकारी मांगी है।
इसमें कहा गया है कि आईवीएफ तकनीक से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए, लेकिन सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में इस तकनीक से गर्भवती होकर बच्चे को जन्म दिया है।
मूसेवाला के पिता बोले-हम हर सवाल का जवाब देंगे
मंगलवार रात मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे बच्चे के संबंध में सवाल कर रहे हैं। वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप वापस मिला, लेकिन सरकार परेशान कर रही है और वे बच्चे से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि बच्चा वैध है या नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वे मां और बच्चे का इलाज पूरा होने दें, और फिर वह उनके मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे। आईवीएफ प्रक्रिया के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था और वह दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
The Punjab government has issued a notice to Health Secretary Ajoy Sharma asking for his response for seeking information from Sidhu Moosewala’s family without bringing it to the attention of CM Bhagwant Mann or the state Health Minister? The state government asks him to reply in…
— ANI (@ANI) March 21, 2024