फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt formed cabinet sub committee regarding reservation for locals in private sector jobs

पंजाब: निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की तैयारी, कैबिनेट की सब कमेटी गठित

Wed, 17 Nov 2021 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Nov 2021 02:37 AM IST
सार

हरियाणा के बाद अब पंजाब सरकार भी निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है। इसके लिए कैबिनेट की सब कमेटी का गठन कर दिया गया है। वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के नेतृत्व में पांच मंत्रियों की कमेटी अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन
Punjab govt formed cabinet sub committee regarding reservation for locals in private sector jobs
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में निजी क्षेत्र की कंपनियों में पंजाबियों को नौकरी में प्राथमिकता देने को लेकर राज्य सरकार ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व में कैबिनेट की पांच सदस्यीय सब कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी निजी उद्योगों में स्थानीय युवाओं को तय सीमा तक नौकरी दिलाने के मामले में उद्योगपतियों और अन्य पक्षों से बातचीत कर रास्ता तलाशेगी और अपनी रिपोर्ट कैबिनेट को सौंपेगी। 

विज्ञापन


सब कमेटी के गठन का फैसला मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। हरियाणा सरकार ने हाल ही में प्रदेश में स्थापित निजी उद्योगों में राज्य के युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने का नियम बनाया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में काफी समय से स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों में 70 फीसदी नौकरी देने का नियम लागू है। 
विज्ञापन


पंजाब में भी यह मामला गरमाने लगा है कि प्रदेश के युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरियों में तरजीह दी जाए। राज्य सरकार इस संबंध में पहले से लागू कानून में बदलाव पर भी विचार कर रही है। दूसरी और राज्य सरकार ने अपने विभागों में भी पंजाबी युवाओं को प्राथमिकता देगी और नियमों में फेरबदल की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला लेने से पहले राज्य सरकार सभी विभागों में खाली पदों का एक डेटाबेस तैयार कर कुल खाली पदों का अनुमान लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed