फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Govt declares new timings for offices in Punjab and Chandigarh

Punjab: पहली बार पंजाब में बदला दफ्तरों का समय, आज से सुबह 7:30 बजे खुलेंगे, CM मान भी पहुंचेंगे

Tue, 02 May 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 May 2023 12:30 AM IST
सार

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय भी मंगलवार से बदल जाएगा। अब दफ्तर सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुलेंगे। वहीं अस्पताल पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन
Punjab Govt declares new timings for offices in Punjab and Chandigarh
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार के सभी सरकारी दफ्तर मंगलवार को सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगे। सीएम भगवंत मान भी सुबह अपने कार्यालय पहुंचेंगे। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दो मई से पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदल रहा है। मैं खुद भी सुबह 7.30 बजे अपने दफ्तर जाऊंगा। हमारी सरकार की नई पहल की गई है। इससे बहुत फायदे होंगे और इस पहल में मैं पंजाब के लोगों के साथ की भी उम्मीद करता हूं। पंजाब सरकार ने गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए दफ्तरों का समय बदलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे खुलेंगे अस्पताल
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय भी मंगलवार से बदल जाएगा। अब दफ्तर सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुलेंगे। वहीं अस्पताल पहले की तरह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश  जारी कर दिया है। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। लोग किसी भी तरह की मेडिकल सहायता विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 से भी हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पतालों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मरीज पहले की तरह वहां पहुंचकर अपना इलाज करवा पाएंगे। उक्त आदेश जिला अस्पताल, सब डिवीजन अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटरों, कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों, आम आदमी क्लीनिकों, ईएसआई अस्पतालों पर लागू होगा। इससे पहले राज्य में अस्पतालों के अंदर स्थित दफ्तर सुबह नौ बजे से पांच बजे तक खुलते थे। अब सुबह साढ़े सात बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे। अस्पतालों में पहले की तरह इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed