फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab govt almost half rate of increasing power load of tubewells

पंजाब सरकार ने दी राहत: ट्यूबवेल का लोड बढ़ाने का रेट लगभग आधा किया, हजारों किसानों को होगा फायदा

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने किसानों को एक और बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेल पर लोड बढ़ाने की दरों को लगभग आधा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि पंजाब सरकार का किसानों के हक में एक बड़ा फैसला साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

विज्ञापन
Punjab govt almost half rate of increasing power load of tubewells
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने किसानों को एक और बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेल पर लोड बढ़ाने की दरों को लगभग आधा कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि पंजाब सरकार का किसानों के हक में एक बड़ा फैसला साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। ट्यूबवेल पर लोड बढ़ाने का खर्चा 4750 रुपये प्रति हार्स पावर से घटाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। इससे हजारों किसानों को फायदा होगा। हम खेती को मजबूरी का नहीं बल्कि मुनाफे का धंधा बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को जारी प्रेस बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे राज्य के अनाज उत्पादकों को उनकी अपनी सरकार का यह एक छोटा सा तोहफा है।’ मुख्यमंत्री ने चिंता जताई कि मौजूदा दौर में किसान यह नहीं चाहता कि उसका बेटा खेती करे, क्योंकि कृषि में कमाई कम हो रही है। भगवंत मान ने कहा कि यह रुझान बदलने की जरूरत है, जिसके लिए किसानों की लागत घटानी पड़ेगी, ताकि कृषि फायदेमंद बने। 
विज्ञापन


किसानों को ट्यूबवेलों का लोड बढ़ाने के लिए बड़ी फीस भरने में दिक्कत पेश आ रही थी, जिस कारण इस फीस को तकरीबन 50 प्रतिशत घटा दिया गया है। इससे राज्य के मेहनतकश किसानों को अपेक्षित राहत मिलेगी। कृषि को और फायदेमंद बनाने के लिए इस दिशा में और कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 15 लाख ट्यूबवेल
पंजाब में इस समय करीब 15 लाख ट्यूबवेल कृषि में लगे हैं। इस समय गर्मी भी चरम पर है और प्रदेश बिजली के गंभीर संकट से भी जूझ रहा है। इसी दौरान धान की बिजाई का सीजन भी शुरू हो चुका है, जिसके लिए बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया है कि वह खेतों में बिना कटौती बिजली आपूर्ति करेगा। 


विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक ट्यूबवेल को अगर औसतन आठ घंटे बिजली आपूर्ति मिले तो वह एक सप्ताह में 30.24 लाख लीटर पानी पंप कर सकता है। ऐसे में भूजल के गंभीर संकट के जूझ रहे प्रदेश में अधिक लोड वाले ट्यूबवेलों से धान की बिजाई के समय और अधिक मात्रा में पानी खींचे जाने को लेकर कृषि विशेषज्ञों ने चिंता भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed