{"_id":"f322ce8391067b2601b9bd0a63e3873e","slug":"punjab-govt-act-related-to-drug-addictors","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नशा छोड़ने वाले कैदियों की सजा होगी कम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नशा छोड़ने वाले कैदियों की सजा होगी कम'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 05 Jul 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि जेलों में बंद जो कैदी नशा छोड़ने को तैयार हैं उनकी सजाएं कम करने के लिए पंजाब सरकार जल्दी ही एक कानून लेकर आएगी। इस पर विचार चल रहा है। बादल स्थानीय सेंट्रल जेल में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में कैदियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि पंजाब में जेलें नहीं हैं, बल्कि यह सुधार केंद्र हैं। पंजाब में भविष्य में जो भी नई जेलें बन रही हैं। उनमें नशा छुड़ाओ केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक कैदियों को नशा मुक्त करके समाज में बढ़िया जिंदगी जीने के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
कैदियों की मुश्किलों को सुनते हुए बादल ने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करने के आरोपों में जेलों में बंद है उनके मामलों की जांच करवाई जाएगी ताकि कोई निर्दोष जेल में न रहे। जांच का काम भी आईजी ईश्वर चंद्र को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि उन्होंने 15 साल से अधिक समय तक जेल काटी है। इसलिए उन्हें पता है कि कैदियों का जेलों में कितना बुरा हाल होता है। वह चाहते हैं कि कैदियों को जेलों के अंदर अधिक से अधिक बढ़िया सुविधाएं मिलें। ऐसे में कैदियों को कृषि, बागबानी और खेलों की तरफ प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला कर लिया है कि पंजाब की जवानी को नशे से हर हालत में बचाया जाएगा। इस के लिए सरकार हर स्तर पर खर्च करने के लिए तैयार है। जेलों में बंद युवाओं के लिए बढ़िया खुराक की भी व्यवस्था होगी। इस अवसर पर जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल और विभिन्न सिविल व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।