फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Governor declines invite to attend Queen's birthday celebration in Chandigarh

पंजाब के राज्यपाल ने ब्रिटेन की महारानी के जन्मदिन पार्टी में जाने से किया इंकार, बताई ये वजह

Thu, 11 Apr 2019 01:38 AM IST
ajay kumar अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab Governor declines invite to attend Queen's birthday celebration in Chandigarh
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर - फोटो : File Photo

पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन पर ब्रिटिश हाईकमीशन की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


उन्हें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। लेकिन बदनौर लोकसभा चुनाव और जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूरे होने को कारण बताते हुए आमंत्रण स्वीकार नहीं किया। ब्रिटिश हाईकमीशन के डिप्टी हाई कमिश्नर एंड्रयू आयरे ने राज्यपाल बदनौर को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 10 अप्रैल को जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में ब्रिटिश डिप्टी हाईकमीशन के चंडीगढ़ स्थित हाई कमिश्नर एंड्रयू आयरे ने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पंजाब के गवर्नर को निमंत्रण भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदनौर की ओर से बुधवार को एंड्रयू को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि यह निमंत्रण मेरे लिए बड़े सम्मान की बात थी लेकिन हकीकत यह है कि निमंत्रण का समय ऐसा है कि वह इसमें चाहकर भी शिरकत नहीं कर सकते। 

पत्र में लिखा गया है कि ये खास निमंत्रण जलियांवाला बाग में अंग्रेजों द्वारा सैकड़ों भारतीयों की निर्मम हत्या के शताब्दी के अवसर पर मिला है। इतना ही नहीं देश में आम चुनाव का माहौल है। लिहाजा वह इसमें शिरकत करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।

बदनौर की ओर से पत्र में कहा गया है कि 1947 में देश के स्वतंत्र होने के बाद से भारत व ब्रिटेन के संबंध बड़े ही बेहतरीन हैं। दोनों देश हर मसले पर एक दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। बिजनेस, शिक्षा सहित कई मसलों पर दोनों देश साझा तौर पर काम कर रहे हैं। 

दोनों देशों में द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत हैं। भारत ब्रिटेन में दूसरा सबसे बड़ा निवेश करने वाला देश है। ब्रिटेन भी भारत में निवेश करने वाले देशों की सूची में सबसे ऊपर है। बदनौर ने पत्र में कहा है कि ब्रिटिश मिनिस्टर मार्क फील्ड ने हाउस आफ कामंस की वेस्ट मिनिस्टर हाल में हुई डिबेट में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर अफसोस जाहिर किया था। 

उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन इस पर माफी मांगने की राह पर है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री भी जलियांवाला बाग हत्याकांड को निर्मम हत्याकांड और ब्रिटेन के चेहरे पर एक शर्मनाक धब्बे के तौर पर संबोधित कर सकती हैं।

बदनौर ने लिखा इस सारे प्रकरण को देखते हुए मेरा महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन की पार्टी में आना संभव नहीं है, क्योंकि पंजाब राज्य में इस इश्यू को बहुत ही भावनात्मक मुद्दे के तौर पर देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed