{"_id":"64d0682a2d8ec5332c0f1cd3","slug":"punjab-governor-banwari-lal-purohit-warns-cm-bhagwant-mann-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर भड़के गवर्नर पुरोहित: सीएम मान को दी चेतावनी-सदन के बाहर मेरे खिलाफ टिप्पणी करें, FIR करवा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भड़के गवर्नर पुरोहित: सीएम मान को दी चेतावनी-सदन के बाहर मेरे खिलाफ टिप्पणी करें, FIR करवा दूंगा
Mon, 07 Aug 2023 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:39 AM IST
सार
गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जून में बुलाए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच बीते एक साल से चल रही जंग के खत्म होने के आसार दिखाई नहीं दे रहे। शनिवार को राज्यपाल पुरोहित ने एक बार साफ कर दिया कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमान करने और उनकी छवि खराब करने से नहीं रुके तो वह मुख्यमंत्री मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। शनिवार को राज्यपाल इस मुद्दे पर काफी गुस्से में दिखे।
उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जून में बुलाए विधानसभा सत्र के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा- लेटर लिखता रहता है...वेहला है (पत्र लिखता रहता है... निठल्ला है)।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: बठिंडा के व्यापारी से एक करोड़ की लूट में UT Police का एसआई बर्खास्त, ऐसे हुआ खुलासा
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने सदन के बाहर इस तरह के आरोप लगाए होते तो अब तक उनके खिलाफ वह आपराधिक शिकायत दर्ज करवा चुके होते, क्योंकि सदन में मुख्यमंत्री कानूनी सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बदनाम नहीं किया जा सकता।
राज्यपाल ने कहा कि सदन के बाहर मेरे खिलाफ ऐसी टिप्पणी करें, उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 124 के तहत मामला दर्ज करवाएंगे। पुरोहित ने यह भी कहा कि राज्यपाल पर दबाव डालने या उन्हें भयभीत करने का प्रयास करने पर भी मुख्यमंत्री मान पर कार्रवाई की जा सकती है। पुरोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा का ध्यान रखना होगा और बिना किसी कारण गाली नहीं दे सकते। राज्यपाल के पास अनेक शक्तियां होती हैं।