फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will work with world bank on 1700 crore project

Punjab: सरकार 1700 करोड़ के प्रोजेक्ट पर विश्व बैंक के साथ करेगी काम, वर्ल्ड बैंक से मिलाया हाथ

Thu, 22 Sep 2022 02:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 02:13 AM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सरकार ने परियोजना के अंतर्गत विश्व बैंक के साथ हाथ मिलाया है। विश्व बैंक से 150 मिलियन डॉलर की सहायता बहुत ही कम लागत वाले कर्जे के रूप में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Punjab government will work with world bank on 1700 crore project
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व बैंक से लगभग 1,200 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बाद पंजाब सरकार ने 215 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,700 करोड़ रुपये की एक अन्य परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक से हाथ मिलाया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने विश्व बैंक के साथ 215 मिलियन डॉलर वाले विकास के लिए वित्तीय और संस्थागत लचीलेपन के निर्माण प्रोजेक्ट के अंतर्गत सहयोग किया है।

विज्ञापन


इसमें राज्य की तरफ से 65 मिलियन डॉलर का योगदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य कर्जों के विपरीत यह विश्व बैंक की सहायता प्राप्त एक सुधार आधारित प्रोजेक्ट है। यहां जारी बयान में वित्त मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट वित्त, योजनाबंदी, शासन सुधारों, स्थानीय निकाय और महिला एवं बाल विकास विभागों की प्रणालियों में सुधार लाएगा। इस परियोजना को पांच साल की मियाद के लिए लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व बैंक से 150 मिलियन डॉलर की सहायता बहुत ही कम लागत वाले कर्जे के रूप में उपलब्ध होगी, जिसकी अदायगी प्रोजेक्ट के दौरान जल्द ही शुरू हो जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने संसाधनों द्वारा इस प्रोजेक्ट में 65 मिलियन डॉलर का योगदान देगी। यह प्रोजेक्ट अच्छे और बेहतरीन प्रशासन के मद्देनजर बेहतर लोक सेवा प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed