फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will take elderly people on pilgrimage by chartered plane

Punjab: रेलवे ने किया न तो मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब चार्टर्ड विमान से तीर्थयात्रा करेंगे बुजुर्ग

Mon, 01 Jan 2024 11:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jan 2024 11:31 PM IST
सार

पंजाब की भगवंत मान सरकार अब बुजुर्गों को चार्टर्ड विमान से तीर्थयात्रा करवाएगी। रेलवे के इंकार के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। योजना के मुताबिक 13 हजार बुजुर्गों को ट्रेन के माध्यम से तीर्थयात्रा करवाना था। मगर रेलवे ने इंजन उपलब्ध न होने का हवाला दिया।

विज्ञापन
Punjab government will take elderly people on pilgrimage by chartered plane
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

पंजाब सरकार अब बुजुर्गों को चार्टर्ड विमान से तीर्थ यात्रा करवाएगी। रेलवे द्वारा ट्रेन देने से इनकार करने के बाद पंजाब सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने इस संबंध में योजना का पूरा खाका तैयार करने के साथ ही चार्टर्ड विमान भी बुक कर लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जल्द ही इसका एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि पंजाब सरकार ने कई रूटों पर ट्रेन बुक की थी। रेलवे को अग्रिम भुगतान भी कर दिया था। वहीं कुछ ट्रेनों से तीर्थ यात्री रवाना भी हो चुके थे। मगर अब रेलवे ने कहा कि उनके पास इंजनों की कमी है। इसके बाद ट्रेन उपलब्ध कराने से भी मना कर दिया।

विज्ञापन

ये है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना

दिल्ली के बाद पंजाब में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत 27 नवंबर को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने धूरी से की थी। योजना के तहत पंजाब के आर्थिक रूप से कमजोर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को देशभर के तीर्थ स्थानों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। अगले तीन महीनों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इनमें 13 हजार श्रद्धालु को ट्रेन से यात्रा करवाना था। प्रत्येक आठ दिन के बाद चलने वाली इन 13 रेलगाड़ियों में से प्रत्येक में एक हजार यात्रियों को ले जाना था। बाकी श्रद्धालुओं को बसों से यात्रा करवाई जाएगी और रोजाना 10 बसें चलेंगी। प्रत्येक बस में 43 यात्री सवार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियरों और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करेगी। यात्रियों के पहुंचने से पहले सभी प्रबंधों के लिए अधिकारियों की एक टीम पहले भेजी गई है। 75 साल से अधिक उम्र वालों को अपने साथ एक नौजवान को जाने की इजाजत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed