राहत भरी खबर: पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को आज मिल जाएगा वेतन, सरकार ने बताई देरी की वजह
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि पंजाब सरकार ने 9,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर दिया। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन देने की प्रक्रिया में 3-4 दिन की देरी हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेतन संकट से जूझ रहे पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि बुधवार शाम तक सभी के खातों में वेतन आ जाएगा। बता दें कि छह दिन बीत जाने के बाद पंजाब सरकार ने आज शाम तक वेतन जारी करने का आश्वासन कर्मचारियों को दिया है। सरकार का कहना है कि राज्य में कोई वित्तीय संकट नहीं है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारी नीयत सच्ची है।
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को नियमित किया है। नए कर्मचारियों की भर्ती की है। गन्ना कर्मचारियों का बकाया भी आज ही जारी किया जा रहा है। यह राशि 94.98 करोड़ रुपये है। आज शाम को वेतन मिलेगा। हमने खजाना लोगों की खातिर खोल रहा है। पंजाब सरकार कर्जा भी नहीं लेती है लेकिन कोई कमी भी नहीं छोड़ेगी। इस बार 23 फीसदी जीएसटी संग्रह बढ़ा है। जितना भी राजस्व आएगा, हम ढांचा, स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिक, सड़कों और लोगों पर खर्च करेंगे।
उधर, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि पंजाब सरकार ने 9,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर दिया। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को वेतन देने की प्रक्रिया में 3-4 दिन की देरी हो गई। आज सभी का वेतन जारी कर दिया गया है। इस बीच 18,000 नई भर्तियां हुई हैं। आज शाम तक सभी का वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। सिर्फ प्रक्रिया में देरी हुई, और कुछ नहीं... पंजाब में पैसों की कोई कमी नहीं है। पंजाब के खजाने में लगातार पैसा आ रहा।
किरण रिजिजू ने आप को घेरा
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी इशारों-इशारों पर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल भारत को विश्व में नंबर वन बनाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने एक साल के भीतर पंजाब के लिए क्या किया है? दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय से तीन गुना अधिक है। भारी राजस्व फालतू में बर्बाद हो जाता है !
Shri A. Kejriwal wants to make India World No.1 but what has he done to Punjab within a year?
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 7, 2022
Delhi is National Capital, and the per capita income of Delhi is three times higher than the average per capita of India. Huge revenue is extravagantly wasted!https://t.co/jKomVtWIdP
Everyone will receive their salaries in their accounts by today evening. Only the process got delayed, nothing else... there is no shortage of money in Punjab; continuous inflow of money in Punjab's treasury: Punjab Finance Minister Harpal Singh Cheema
— ANI (@ANI) September 7, 2022
Punjab govt made 9,000 contractual employees permanent, due to which the process of giving out salaries to state govt employees got delayed by 3-4 days. Everyone's salaries have been released today. 18,000 new recruitments done meanwhile: Punjab Finance Minister Harpal S Cheema pic.twitter.com/w1SB8HiPqz
— ANI (@ANI) September 7, 2022