फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will give Rs 49 crore for hostels in PU

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी में बनेंगे शानदार हॉस्टल, 49 करोड़ रुपये देगी पंजाब सरकार, CM मान ने किया एलान

Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jul 2023 11:07 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि यह हॉस्टल केवल चहारदीवारी वाले कमरे नहीं होंगे बल्कि हॉस्टल में साफ-सुथरे शौचालयों के साथ ही डाइनिंग हॉल और कॉमन रूम होंगे। प्रत्येक छह कमरों के बाद शौचालय बनाने की रिवायत से अलग अब प्रत्येक चार कमरों के बाद शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab government will give Rs 49 crore for hostels in PU
पंजाब विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में लड़कियों के हॉस्टल के विस्तार और लड़कों के लिए नए हॉस्टल के निर्माण के लिए जल्द ही करीब 49 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया। हॉस्टल स्थलों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़कियों के दो मंजिला हॉस्टल पर पांच अन्य मंजिलों का निर्माण किया जाएगा जबकि लड़कों के लिए छह मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की भावी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई के दौरान अपने लिए पेइंग गेस्ट या रहने के लिए जगह ढूंढने के बजाय शिक्षा पर केंद्रिंत करने के लिए यह हॉस्टल जरूरी हैं। पीयू राज्य की गौरवमयी विरासत का हिस्सा है और इसने कई प्रमुख हस्तियों को बनाया है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ, विद्यार्थियों और सीनेट सदस्यों ने उन्हें बुलाया था और इन हॉस्टलों के निर्माण की अपील की थी। मान ने कहा कि विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन हॉस्टल का निर्माण आधुनिक ढंग से किया जाएगा। यूनिवर्सिटी के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है क्योंकि राज्य के 175 कॉलेज इस यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त हैं। यह सम्मान की बात है कि हमारी पार्टी के कई विधायकों ने भी इस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार होंगे हॉस्टल: मान

भगवंत मान ने कहा कि यह हॉस्टल केवल चहारदीवारी वाले कमरे नहीं होंगे बल्कि हॉस्टल में साफ-सुथरे शौचालयों के साथ ही डाइनिंग हॉल और कॉमन रूम होंगे। अब तक प्रत्येक छह कमरों के बाद शौचालय बनाने की रिवायत से अलग, अब प्रत्येक चार कमरों के बाद शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शोध करने वाले विद्यार्थियों के लिए 38 कमरे अटैचड बाथरूम वाले बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed