फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will bring entertainment policy, says minister anmol gagan mann

Punjab: अब एंटरटेनमेंट पॉलिसी लाएगी मान सरकार, मोहाली में होगा पहला टूरिज्म व ट्रैवल मार्ट

Thu, 07 Sep 2023 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 10:59 AM IST
सार

मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पंजाब राज्य दुनिया भर में पहले ही एक खास स्थान रखता है, लेकिन पंजाब राज्य को कुदरत द्वारा बख्शी खूबसूरती से देश और दुनिया के लोग बेखबर हैं। अब इस पंजाब टूरिज्म समिट के जरिए, हम विश्व के समक्ष पंजाब की अब तक अनछुई रही संभावनाओं को उजागर करेंगे।

विज्ञापन
Punjab government will bring entertainment policy, says minister anmol gagan mann
पत्रकारों से बात करतीं मंत्री अनमोल गगन मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान, हिमाचल और केरल जैसे राज्य की तरह अब पंजाब भी टूरिज्म का गढ़ बनेगा। पंजाब की पयर्टन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि सूबे में बार्डर टूरिज्म से लेकर इको टूरिज्म को लेकर संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं, लेकिन इस बारे में लोगों को जानकारी बहुत कम है। गत एक साल में इन चीजों पर हमारी सरकार ने लगातार काम किया है। एंडवेंचर व वाटर टूरिज्म पॉलिसी के बाद अब सरकार वेलनेस टूरिज्म पॉलिसी, कल्चर पॉलिसी और पहली बार एंटरटेनमेंट पॉलिसी बनाने जा रही हैं। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि उम्मीद है कि काफी लोग इस चीज को ध्यान में रखकर पंजाब की तरफ आकर्षित होंगे। इसी कड़ी 11 से 13 सितंबर तक मोहाली में पहला पंजाब टूरिज्म समिट व ट्रैवल मार्ट आयोजित करने जा रहे हैं। जिसमें देश विदेश से लोग टूरिज्म इंडस्टी से जुड़े दिग्गज आएंगे। 13 सितंबर से श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, कपूरथला और पठानकोट की जान-पहचान कराने के लिए फैमीलियराईजेशन ट्रिप (एफएएम) शुरू होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की आर्थिकता को बढ़ावा देने में पंजाब टूरिज्म समिट की महत्ता के बारे में अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब टूरिज्म समिट राज्य की आर्थिक संभावनाओं को उजागर करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर पर्यटन से संबंधित कारोबारी पंजाब राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर करने के साथ-साथ वायदा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल एक उद्योग नहीं है। यह हमारी विरासत का एक झरोखा भी है और हमारे आतिथ्य का प्रमाण है। 

धार्मिक पर्यटन में पंजाब की अलग पहचान
मान ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पंजाब राज्य दुनिया भर में पहले ही एक खास स्थान रखता है, लेकिन पंजाब राज्य को कुदरत द्वारा बख्शी खूबसूरती से देश और दुनिया के लोग बेखबर हैं। अब इस पंजाब टूरिज्म समिट के जरिए, हम विश्व के समक्ष पंजाब की अब तक अनछुई रही संभावनाओं को उजागर करेंगे, जो हमारी समृद्ध विरासत और आतिथ्य की भावना को भी दिखाते हैं। उन्होंने ईको-टूरिज्म के तहत राज्य की नदियों, डैमों, जंगलों और पहाड़ों को सैलानियों के लिए खोल रहे हैं। राज्य सरकार निवेशकों और टूर ऑपरेटरों के बीच निर्विघ्न संचार की सुविधा के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया में है। एप हमारे राज्य की पर्यटन संभावना में निवेश करने के इच्छुक लोगों और यात्रियों को विलक्षण अनुभव देने की कोशिश करने वाले टूर ऑपरेटरों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगी।

सैलानियों के लिए शुरू होंगे नए फेस्टिवल
पंजाब सरकार देश विदेश में रह रहे सैलानियों का आकर्षित करने के लिए कुछ नए फेस्टिवल शुरू करने जा रह है। पठानकोट में राज्यस्तरीय समागम फेस्टिवल ऑफ रीवर आयोजित किया जएागा। इसी तरह होशियारपुर में नेचर फेस्टिवल और लोहडी के ठीक बाद रंगला पंजाब फेस्टिवल होगा। यह समारोह दो हफ्ते का होगा। इसमें देश विदेश के सैलानी होंगे।  


स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत 67 करोड़ जारी
मंत्री अनमोल गगन मान ने स्वदेश दर्शन स्कीम के विरासती सर्किट थीम के तहत 91.55 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों को मंजूरी देने के अलावा पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शानदार पहलों का भी जिक्र किया। इन प्रोजेक्टों के दिसंबर 2023 तक मुकम्मल होने की आशा है। प्रोजेक्ट के लिए 67.00 करोड़ रुपए की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

फार्म स्टे से लेकर कई योजनाएं लोगों के लिए
राज्य सरकार ने लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तीन योजनाएं शुरू की है। जैसे कि फार्म स्टे, बैड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे और टैंटड अक्मूडेशन और कैंपिंग साइटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है। इस समय विभाग के पास 56 फार्म हाऊस प्रॉपरटीज़, 84 बैड एंड ब्रेकफास्ट यूनिट और 7 टैंटड आवास यूनिट रजिस्टर्ड हैं। सरकार ने अलग-अलग त्योहारों और समागमों की मेजबानी के लिए पहले ही संसाधन अलॉट किए हैं। जैसे कि 6वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल, जिला फरीदकोट की 50वीं वर्षगाँठ मनाने और राज्य की कला और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स के साथ एमओयू (समझौता) किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed