फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government to give mobile phones to youth on Diwali

दिवाली पर नौजवानों को पंजाब सरकार देगी मोबाइल फोन : मनप्रीत सिंह बादल

Wed, 26 Sep 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab government to give mobile phones to youth on Diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने का वादा पूरा करने के लिए पंजाब सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने मंगलवार को एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान एलान किया कि दिवाली के मौके पर सरकार युवाओं को मुफ्त मोबाइल फोन देने का वादा पूरा कर देगी। मनप्रीत ने यह भी कहा कि जिन छोटे किसानों के सिर दो लाख तक का कर्ज है, उनका कर्ज माफ करने के लिए सरकार वचनबद्ध है लेकिन बड़े किसानों के कर्ज फिलहाल सरकार माफ करने में समर्थ नहीं  है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री इससे पहले भी एलान कर चुके हैं कि इस साल दिवाली के मौके पर सूबे से उन सभी बेरोजगार युवाओं को स्मार्टफोन दे दिए जाएंगे, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं कांग्रेस पार्टी का कहना है कि 30 लाख युवकों ने अपना नाम दर्ज कराया था, जिन्हें इस साल स्मार्टफोन दे दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

10 करोड़ का बजट निर्धारित

Punjab government to give mobile phones to youth on Diwali
पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो

वैसे, सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 20 नवंबर को मुफ्त स्मार्टफोन देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सत्ता में आने के 100 दिन के भीतर ही 18 से 35 साल के नौजवानों को स्मार्टफोन दे दिए जाएंगे। लेकिन प्रदेश की खराब माली हालत का हवाला देते हुए कैप्टन सरकार ने इस वादे पर एक साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद काम शुरू किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने मुफ्त स्मार्टफोन को लेकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया था, जिसमें पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और बठिंडा जिलों में भारी संख्या में कांग्रेस के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। 

पिछले साल अप्रैल माह में सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस सरकार ने किसानों से किए कर्ज माफी को वादे को पूरा करने में अपनी सारी ताकत झोंक दी। जानकारी के अनुसार, अब राज्य सरकार ने मुफ्त स्मार्टफोन का वादा पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। रजिस्टर किए गए सभी युवाओं को यह स्मार्टफोन और उनका डाटा मुफ्त प्रदान किया जाएगा। इस बीच, सरकार ने स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

मोबाइल के साथ मुफ्त इंटरनेट सुविधा भी
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के 50 लाख युवाओं को फ्री 4जी स्मार्टफोन देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि 4जी स्मार्टफोन के एक साल तक इंटरनेट और कॉल्स भी फ्री मिलेगी। कैप्टन की इस स्कीम में करीब 30 लाख लोग खुद को रजिस्टर करवा चुके हैं। इस स्कीम के तहत 10 वीं पास 18 से 35 साल के वे युवा जिनके परिवार की सालाना इनकम 6 लाख से कम है, को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed