फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government staff receive double salary

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के खाते में पहुंच गया दोगुना वेतन, जानें फिर सरकार ने क्या किया

Tue, 06 Nov 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Nov 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
punjab government staff receive double salary
salary

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के खाते में दिवाली से पहले दो महीने की सैलरी एक साथ पहुंच गई। इसे देख सभी कर्मचारी हैरान रह गए और खुश भी। लेकिन सच्चाई जब सामने आई दो मायूसी हाथ लगी। दरअसल, पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारी यह देखकर हैरान रह गए कि उनके बैंक खातों में इस बार दोगुना वेतन की राशि जमा हो गई है।

विज्ञापन


पहले तो वे समझ नहीं पाए कि सरकार ने वेतन के अलावा कौन सा पैसा जारी कर दिया है। लगा कि सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों को कोई बड़ी राहत दे दी है लेकिन जब कारणों की खोज की गई तो यह बात सामने आई कि इस महीने आने वाले वेतन की डबल एंट्री हो गई है।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि कई कर्मचारियों ने तो बिना जाने मुझे तुरंत अपने हाथों से पैसा निकाल भी लिया। दोपहर तक जब सारी स्थिति स्पष्ट हो गई तो ऐसे कर्मचारी कुछ परेशान भी दिखाई दिए।इस संबंध में वित्त विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री अनिल तिवारी ने बताया कि रिजर्व बैंक के सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण एक की बजाए 22 एंट्री हो गई है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि कुल कितने कर्मचारियों के खाते में डबल वेतन राशि पहुंची है। उन्होंने कहा कि आरबीआई की तरफ से जल्दी ही यह है डबल एंट्री खातों से वापस ले ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

punjab government staff receive double salary
डेमो पिक

पंजाब सिविल सचिवालय के अनेक कर्मचारियों के बैंक खातों में इस बार दोगुना वेतन पहुंच जाने के अगले ही दिन सरकार की ओर से सर्कुलर जारी किया गया। इसमें कर्मचारियों से कहा गया है कि वे अपने खातों से दोगुने वेतन की राशि न निकालें। सोमवार को आरबीआई की तरफ से कर्मचारियों के डबल एंट्री वाले बैंक खातों से एक-एक एंट्री रिवर्ट करने का काम शुरू किया गया।

इस मामले में भी एक बड़ी गड़बड़ी उस समय सामने आई जब आरबीआई द्वारा ऐसे कर्मचारियों के बैंक खातों से भी वेतन की एंट्री रिवर्ट कर ली गई, जिनके खाते में वेतन की सही और सिंगल एंट्री ही हुई थी। ऐसे कर्मचारियों को अब यह चिंता सता रही है कि दो दिन बाद दिवाली तक उनके खातों में वेतन वापस पहुंचेगा या नहीं। इस मामले में सरकार की तरफ से कोई अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सिविल सचिवालय के कई कर्मचारियों के बैंक खातों में बीते सप्ताह दोगुनी वेतन राशि जमा हो गई थी। पहले तो कर्मचारियों को यही लगा कि सरकार ने वेतन के अलावा कोई लंबित फंड जारी कर दिया है। लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि इस महीने आने वाले वेतन की बैंक खातों में डबल एंट्री हो गई है।
वित्त विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया था कि रिजर्व बैंक के सॉफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक के बजाए दो एंट्री हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed