फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government reduced late fee for fitness certificate

निजी वाहन मालिकों को बडी राहत: सरकार ने फिटनेस प्रमाण पत्र की लेट फीस घटाई, अब देना पड़ेगा 10 रुपये रोजाना

Mon, 18 Jul 2022 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 09:15 PM IST
सार

अब परिवहन विभाग ने सरकार के निर्देश पर बसों, ट्रकों और टैक्सियों समेत वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर विलंब शुल्क 50 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 10 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab Government reduced late fee for fitness certificate
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार ने निजी ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने निजी वाहनों को राहत देते हुए फिटनेस प्रमाण पत्र की लेट फीस 50 से घटाकर 10 रुपये कर दी है। अब वाहन स्वामियों को प्रतिदिन के हिसाब से सिर्फ 10 रुपये ही देने होंगे। इसके साथ ही परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में आई कमी को भी दूर करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


2016 और 2017 में विभिन्न अदालतों द्वारा लेट फीस के रूप में प्रतिदिन 50 रुपये वसूलने की केंद्र सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया था, लेकिन राज्य परिवहन विभाग ने निजी ट्रांसपोर्टरों से राशि वसूलना जारी रखा। इस बीच कोविड काल के दौरान लगे लॉकडाउन के कारण पंजाब में निजी वाहनों के पहिए थम गए थे। इस कारण वह फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए लेट फीस नहीं जमा करा पाए। 
विज्ञापन


जुर्माने की राशि जमा नहीं कराए जाने के कारण परिवहन विभाग के दस्तावेजों में डिफॉल्टर बन गए। अब परिवहन विभाग ने सरकार के निर्देश पर बसों, ट्रकों और टैक्सियों समेत वाणिज्यिक वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने पर विलंब शुल्क 50 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 10 रुपये कर दिया है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त ने विभाग को विलंब शुल्क से संबंधित सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी को ठीक करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed