फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government reduced fares of buses

पंजाब सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत, बस का किराया घटाया, तुरंत प्रभाव से फैसला लागू

Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab government reduced fares of buses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पंजाब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए साधारण और वोल्वो बस तक के किरायों में 8 से 16 पैसे प्रति किलोमीटर तक घटा दिए हैं। यानी यात्रियों को 100 किलोमीटर के सफर में 8 से 16 रुपये तक का फायदा होगा। शनिवार को जारी प्रेस रिलीज में राज्य की परिवहन मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि किराया घटाने के बारे में परिवहन विभाग द्वारा बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा। 

विज्ञापन


साधारण बस का किराया प्रति सवारी 8 पैसे घटाते हुए 117 पैसे से 109 पैसे प्रति किमी किया गया है। इसी तरह साधारण एचवीएसी बस का किराया लगभग 9 पैसे घटाते हुए 140.40 पैसे से 130.80 पैसे प्रति किमी, इंटेग्रल कोच का किराया लगभग 14 पैसे घटाते हुए 210.60 पैसे से 196.20 पैसे प्रति किमी और सुपर इंटेग्रल कोच का किराया 16 पैसे घटाते हुए 234 पैसे से 218 पैसे प्रति किमी किया गया है।

विज्ञापन

7 पैसे बढ़ाया था, 8 पैसे घटा दिया 

Punjab government reduced fares of buses
Capt Amarinder Singh - फोटो : ANI

पंजाब सरकार ने अपने 1 जून, 2018 के नोटिफिकेशन के तहत पिछले साल नवंबर माह में बस किरायों में बढ़ोतरी की थी। तब सरकार ने डीजल की कीमतों में इजाफे को आधार बनाते हुए किराया बढ़ाने की मजबूरी जताते हुए साधारण बस के किराए में 7 पैसे प्रति किमी और लग्जरी बसों के किराए में 10 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई थी।

 इस बढ़ोतरी से साधारण बस का किराया 1.10 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 1.17 रुपये प्रति किमी हो गया था जबकि लग्जरी बसों का किराया 130.80 रुपये प्रति किमी से बढ़कर 140.40 रुपये प्रति किमी हो गया था। वोल्वो का किराया भी तब 2.18 रुपये प्रति किमी. से बढ़कर 2.34 रुपये प्रति किमी कर दिया गया था। शनिवार को राज्य सरकार द्वारा इन्हीं दरों में कमी लाते हुए लोगों को राहत दी है। 

इतना घटाया किराया 
साधारण बस                   8 पैसे 
साधारण एचवीएसी बस     9 पैसे
इंटेग्रल कोच                    14 पैसे 
सुपर इंटेग्रल कोच             16 पैसे 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed