फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government provide free uniform to government schools Students

पंजाब: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगी यूनिफार्म, 81 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

Fri, 21 May 2021 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 May 2021 08:53 PM IST
सार

कोरोना संकट के बीच पंजाब में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को यूनिफार्म वितरित की जाएगी। इसके लिए 81 करोड़ रुपये का अनुदान भी जारी कर दिया गया है। 13.48 लाख विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
Punjab government provide free uniform to government schools Students
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पंजाब सरकार मुफ्त यूनिफार्म मुहैया कराएगी। सरकार की इस घोषणा से स्कूलों में पढ़ने वाले 13.48 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने इस कार्य के लिए 81 करोड़ रुपये का अनुदान शुक्रवार को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारियों को यूनिफार्म के प्रबंध के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि सरकारी स्कूलों के 13,48,632 विद्यार्थियों को उनके घरों में ही यूनिफार्म मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। 80.92 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करने के बाद सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यूनिफार्म के उचित प्रबंध करने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को यूनिफार्म वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने के लिए कहा गया है। यूनिफार्म की खरीद के लिए यह फंड जिला स्तर से सीधे स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के खाते में डाला जाएगा। किसी भी विद्यार्थी को माप देने के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाएगा, बल्कि स्टाफ अभिभावक से संबंधित विद्यार्थी का नाप प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड महामारी के मद्देनजर एसएमसी को प्रत्येक विद्यार्थी की निजी सुरक्षा के लिए दो-दो मास्कों का भी वितरण किया जाएगा। अभी स्कूलों में अध्ययनरत कुल 13,48,632 विद्यार्थियों में से 7,65,024 छात्राएं हैं, जबकि 5,08,436 अनुसूचित जाति के छात्र हैं और 75,172 बीपीएल वर्ग के छात्र शामिल हैं।

खरीद में विभाग नहीं करेगा हस्तक्षेप
यूनिफार्म खरीदने के लिए मापदंड पहले ही निर्धारित कर लिए गए हैं। खरीद के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। साथ ही किसी भी एसएमसी को किसी विशेष विक्रेता या दुकान से वर्दी की खरीद के लिए मौखिक व लिखित निर्देश जारी नहीं किए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया में कोई अधिकारी हस्तक्षेप करते हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

छात्रों को शर्ट-पैंट, पटका या टोपी, जरसी, मोजे और जूते दिए जाएंगे। छात्राओं को शर्ट, पैंट या सलवार-कमीज, जर्सी, जूते और मोजे दिए जाएंगे। प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं के लिए पैंट, कमीज वैकल्पिक हैं, जबकि अपर-प्राइमरी की छात्राओं के लिए सलवार-कमीज मुफ्त वर्दी के हिस्से के तौर पर अनिवार्य होगी।- विजय इंदर सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed