फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Planning to Ban Use of Clean Water for Construction Work and Gardening

हाईकोर्ट में पंजाब सरकार का हलफनामा, निर्माण व बागवानी में साफ पानी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक

Thu, 19 Sep 2019 09:35 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 19 Sep 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Planning to Ban Use of Clean Water for Construction Work and Gardening
पानी का इस्तेमाल - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में गिरते भू जल स्तर को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि पांच माह बाद से सूबे में निर्माण व बागवानी में साफ पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए एसटीपी का ट्रीटेड पानी इस्तेमाल करना अनिवार्य किया जाएगा। पांच माह में इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पंजाब के इस हलफनामे को रिकार्ड पर लेकर सुनवाई स्थगित कर दी। मामले में याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने विभिन्न रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया था कि पंजाब में भू जल स्तर तेजी से गिर रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण निर्माण कार्यों में भूजल का प्रयोग बताया गया था। हाईकोर्ट में यह याचिका 2012 में दाखिल की गई थी।
विज्ञापन


अब 2019 मे जाकर पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि पांच माह बाद से पूरे पंजाब में निर्माण कार्य और बागवानी के लिए सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट का पानी इस्तेमाल करना अनिवार्य किया जाएगा। वहीं दूरदराज के इलाकों में भी इस नियम को लागू करने के लिए पंजाब सरकार ने दो साल की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने कहा कि एसटीपी से पानी की सप्लाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल यह तय किया जा रहा है कि एसटीपी से ट्रीट किया गया पानी किस दाम पर लोगों को दिया जाएगा।


नए प्लांट होंगे स्थापित
पंजाब सरकार की ओर से बताया गया कि बड़े शहरों में तो प्लांट मौजूद हैं लेकिन कुछ स्थानों पर इसकी कमी है। अब ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है जहां इस तरह के प्लांट लगाना जरूरी है। आने वाले कुछ माह में कई एसटीपी स्थापित करने की योजना है। साथ ही यह भी बताया कि लोगाें को ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed