फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government organize national level employment fair

पंजाब में राष्ट्रीय स्तर का रोजगार मेला आयोजित करेगी सरकार, विदेश में नौकरियां

Wed, 27 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली Updated Wed, 27 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government organize national level employment fair
सांकेतिक तस्वीर
 पंजाब के तकनीकी, औद्योगिक सिखलाई और रोजगार मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नौजवान वर्ग को रोजगार के अच्छे अवसर पैदा करके देने के उद्देश्य से अच्छी उच्च तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष यत्न किए जा रहे हैं। गांव सिंघभगवंतपुरा में एक समागम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक दशक दौरान गठजोड़ सरकार ने राज्य की तकनीकी शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण आज नौजवान वर्ग को रोजगार प्राप्त करने में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन

 
कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा नौजवान वर्ग को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करके देने के लिए वचनबद्ध है। चन्नी ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए ही पंजाब में जल्दी ही राष्ट्रीय स्तर का रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें पंजाब के नौजवानों को विदेशों में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। विदेशों से 10 हजार नौकरियों की पेशकश विभाग के पास आ चुकी है। चन्नी ने नौजवानों को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचकर रहने की अपील की। 
विज्ञापन


इसी दौरान पंजाब कांग्रेस के सचिव जैलदार सतविंदर सिंह चैडिया ने कहा कि पंजाब ने कांग्रेस के समय उन्नति की है जबकि अकाली-भाजपा सरकार ने धर्म पर राजनीति करते हुए राज्य की अमन और शांति को भंग किया है। इस अवसर पर गांव वासियों ने चरणजीत सिंह चन्नी को विशेष तौर पर समानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed