फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government imposed temporary ban on new drug de-addiction centers

फैसला: नए नशा मुक्ति केंद्रों पर पंजाब सरकार ने लगाई अस्थायी रोक, पहले पुराने केंद्रों की होगी समीक्षा

Tue, 02 Nov 2021 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Nov 2021 12:43 AM IST
सार

पंजाब में संचालित सभी नशा मुक्ति केंद्रों की समीक्षा होगी। यह फैसला राज्य सरकार ने लिया है। 15 दिन में इन केंद्रों की समीक्षा पूरी करनी होगी। तब तक नए केंद्रों को खोलने की अनुमति पर सरकार ने रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Punjab government imposed temporary ban on new drug de-addiction centers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने नए नशा मुक्ति केंद्र खोलने पर अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार की ओर से पहले से चल रहे केंद्रों की समीक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा समीक्षा का कार्य 15 दिनों में करने को कहा गया है। समीक्षा के बाद ही नए केंद्र खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


पंजाब में सरकारी स्तर पर 35 नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। निजी स्तर पर 96 केंद्र पंजाब भर में संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान में सरकारी और गैर सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्रों में चार लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। पंजाब में नशा रोकने के लिए सरकार ने इन नशा मुक्ति केंद्रों की अब समीक्षा का फैसला किया है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नए स्तर पर नशा मुक्ति केंद्रों की समीक्षा किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


सरकार ने भी इन केंद्रों की समीक्षा के आदेश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि सरकारी स्तर पर संचालित होने वाले नशा मुक्ति केंद्रों की समीक्षा होने के बाद ही नए केंद्र खोलने की अनुमति दी जाएगी। हाल ही में अमृतसर के वेरका स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल आयुर्वेदिक नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने केंद्र के लिए स्वीकृति मिलने के बाद शुरुआती चरण में केंद्र में पांच बिस्तर लगाए गए हैं। यह प्रदेश का पहला नशा मुक्ति केंद्र है, जहां आयुर्वेदिक दवाओं से नशा पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जिलों में ज्यादा है नशा
पंजाब के 23 में से 18 जिले नशे की चपेट में हैं। इस तरह राज्य का 82 फीसदी रकबा प्रभावित हो चुका है। पंजाब के 18 जिले भारत सरकार की उन 272 जिलों की सूची में शामिल किए गए हैं, जो नशे की चपेट में हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा घोषित वार्षिक कार्य योजना में इसका खुलासा किया गया है।

राज्य के सभी नशा मुक्ति केंद्रों के कामकाज का मूल्यांकन करने को कहा गया है। यदि किसी भी केंद्रों में कोई काम गलत पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हर माह केंद्रों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ओपी सोनी, उपमुख्यमंत्री, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed