फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government hikes milk procurement price

पंजाब: सरकार ने बढ़ाई दूध खरीद की कीमत, 2.5 लाख किसानों को होगा फायदा, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें

Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

मिल्कफेड ने अपने साथ जुड़े 2.5 लाख दूध उत्पादकों की आर्थिक हालत की बेहतरी के लिए 20 रुपये प्रति किलो फैट के हिसाब से दूध खरीदने की कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Punjab government hikes milk procurement price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब के सहकारिता एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेयरी धंधे से जुड़े किसानों के लिए आज एक खुशखबरी दी है। एक अप्रैल, 2022 से दूध खरीदने की कीमत में 20 रुपये प्रति किलो फैट के हिसाब से वृद्धि कर दी गई है। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पिछले कुछ समय के दौरान डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ किसानों को पशु खुराक में अधिक खर्च करना पड़ रहा है। यही वजह है कि दूध उत्पादकों का लाभ कम हुआ है। अब मिल्कफेड ने अपने साथ जुड़े 2.5 लाख दूध उत्पादकों की आर्थिक हालत की बेहतरी के लिए 20 रुपये प्रति किलो फैट के हिसाब से दूध खरीदने की कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले भी मिल्कफेड ने एक मार्च, 2022 को दूध खरीदने के रेट में 20 रुपये प्रति किलो फैट की वृद्धि की थी। सहकारिता मंत्री ने सभी दूध उत्पादकों से अपील की है कि वह वेरका की गांव स्तरीय दूध सहकारी सभाओं के साथ जुड़ें और सहकारिता लहर को और मजबूत करने में सहायक हों। इस निर्णय संबंधी अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मिल्कफेड डेयरी धंधे से जुड़े किसानों की हमेशा से बांह पकड़ता आ रहा है।
विज्ञापन


2- पंजाब में जल्द होगी ब्रेस्ट कैंसर की पहचान
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने रौशे प्रोडक्ट्स इंडिया और निरमयी हेल्थ एनालिटिक्स से पंजाब राज्य में ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग और इलाज में तेजी लाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पंजाब सरकार ब्रैस्ट कैंसर एआई-डिजिटल प्रोजेक्ट नाम की इस हिस्सेदारी, जिसको पिंक प्रोजेक्ट भी कहा जाता है, प्रौद्योगिकी समर्थित डिजिटल लाइव मरीज ट्रेकिंग सहायता द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर पहचान, इलाज की शुरुआत और मजबूत रेफरल मार्ग को सुनिश्चित बनाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेगी। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने बताया कि यह नई सार्वजनिक-निजी हिस्सेदारी कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है और बीमारियों के बोझ को घटाने की संभावना को असल में बढ़ावा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3- पंजाब में कोरोना के पांच नए मरीज मिले
पंजाब में गुरुवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। पिछले तीन महीनों में संक्रमण की यह सबसे कम संख्या है। 24 घंटे में संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार होशियारपुर में 2, मोहाली, जालंधर और एसबीएस नगर में 1-1 मरीज मिला है।

4- पंजाब सरकार ने 15 दिन में लिया 3500 करोड़ का कर्ज: भाजपा
पंजाब सरकार के 30 मार्च तक खर्चों को पूरा करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा की ओर से कहा गया है कि पंजाब पहले से ही 3 लाख करोड़ रुपये का कर्जदार है। अब नए कर्ज का बोझ सूबे के लोग सह नहीं पाएंगे। पार्टी के पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया है कि क्या यही है भगवंत मान और केजरीवाल का दिल्ली का मॉडल।

शर्मा ने कहा है कि पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय है कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार को समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। जब भगवंत मान विपक्ष में थे तो अक्सर बड़े-बड़े भाषण देकर कहते थे कि खजाना खाली नहीं होता, खाली सिर्फ पीपा होता है।

शर्मा ने सवाल किया कि भगवंत मान अब खाली खजाने को भरने के बजाय बाजार से कर्ज क्यों ले रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार ने इससे पहले 16 मार्च को बाजार से 1,500 करोड़ रुपये कर्ज लिए थे। उसके बाद 23 मार्च को शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस वाले दिन भगवंत मान सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का कर्ज 7.19 फीसदी की ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया है। 

5- नशा मुक्ति दवाओं का नहीं होगा दुरुपयोग
नशा मुक्ति की दवाओं के राज्य में हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए पंजाब सरकार सख्त कदम उठाएगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने अधिकारियों को इसके लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लापरवाही करने वाले नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों के खिलाफ बनती सजा तय की जाए। उन्होंने सूबे के केमिस्टों से डॉक्टर की पर्ची पर ही नशा मुक्ति दवाएं देने की अपील की है।

चंडीगढ़ मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लंबी बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुराना समय बीत चुका है जब नशा खत्म करने के लिए केवल बातें ही की जाती थीं। अब जो कहा जाएगा, वह हर हाल में पूरा किया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है और नशे के धंधे में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त व्यक्तियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed