{"_id":"5c5d8388bdec224e4507ecf2","slug":"punjab-government-has-announced-6-dearness-allowance-to-government-employees-and-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को दिया तोहफा, 6 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों को दिया तोहफा, 6 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता
Fri, 08 Feb 2019 07:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेनशनरों के लिए एक फरवरी, 2019 से 6 प्रतिशत महंगाई भत्ते का एलान किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मंत्रिमंडल की मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर अनौपचारिक बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने इस फैसले का एलान किया। इससे राज्य के 3.25 लाख कर्मचारियों और 3 लाख पेनशनरों को लाभ होगा। इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना 720 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
वित्तीय तंगी के बावजूद कर्मचारियों और पेनशनरों के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी प्रादेशिक प्रशासन की अहम कड़ी हैं जिस कारण उनके हित सुरक्षित बनाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
विज्ञापन