फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government Going to do Online 132 Services

पंजाब: लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, 132 सरकारी सेवाएं हो जाएंगी ऑनलाइन

Sat, 15 Jun 2019 09:43 AM IST
खुशबू गोयल शाहनवाज आलम/अमर उजाला, चंडीगढ़
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Jun 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Punjab Government Going to do Online 132 Services
फाइल फोटो
पंजाब के लोगों को अब हर सरकारी काम के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही सरकार द्वारा करीब 132 सेवाएं ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिलेगी। हरियाणा के तर्ज पर पंजाब सरकार हर विभाग की सेवाएं ऑनलाइन करने जा रही है। इसके लिए सुविधा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। प्रदेश के हर गांव तक सुविधा केंद्र खोलने की योजना है।
विज्ञापन


अभी तक पंजाब में करीब 52 तरह की सुविधाएं ही ऑनलाइन है। इसे देखते हुए प्रशासकीय सुधारों संबंधी विभाग द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों की सुविधाएं ऑनलाइन करने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श और तकनीकी पहलू पर चर्चा की जा चुकी है।
विज्ञापन

इन महत्वपूर्ण विभागों की योजनाएं आ रही हैं दायरे में

कृषि विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन व मछली पालन, स्कूल शिक्षा बोर्ड, श्रमिक बोर्ड, बिजली वितरण निगम, रोजगार, वन विभाग, राज्य कृषि एवं मार्केटिंग बोर्ड, चिकित्सा, बागवानी, आवास बोर्ड, नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जनसंपर्क, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण, उद्योग एवं व्यापार, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, पेंशन आदि

क्या है कारण
इन योजनाओं का ऑनलाइन करने का मकसद लोगों को अधिकतम सुविधाएं देना है। आज एक आम आदमी सरकारी सेवाएं या योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर करता रहता है। इससे ना केवल आम आदमी परेशान होता है। बल्कि सरकार का बजट भी पूरा खर्च नहीं हो पाता है।

पहले चरण में विभिन्न विभागों की 132 सेवाओं को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। इससे शहर निवासियों जीवन आसान हो जाएगा।
- सीमा जैन, प्रमुख सचिव, प्रशासकीय सुधार संबंधी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed