{"_id":"61252b608ebc3e79dc6b3078","slug":"punjab-government-gave-big-relief-to-street-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन ने दी सौगात: पंजाब में रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली बड़ी राहत, अब सात माह तक नहीं पड़ेगा यूजर्स चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन ने दी सौगात: पंजाब में रेहड़ी-फड़ी वालों को मिली बड़ी राहत, अब सात माह तक नहीं पड़ेगा यूजर्स चार्ज
Wed, 25 Aug 2021 02:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:39 AM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रेहड़ी-फड़ी वालों को बड़ी राहत दी है। अब इन्हें अगले सात महीने यूजर्स चार्ज नहीं देना पड़ेगा। पंजाब सरकार ने एक सितंबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक यूजर्स चार्ज हटाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेहड़ी-फड़ी वालों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में फल और सब्जियों की परचून मंडियों में लागू यूजर्स चार्ज को मौजूदा वित्त वर्ष के 7 महीनों के लिए हटा लिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यह फैसला पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह द्वारा उठाए मामले पर विचार के बाद लिया।
विज्ञापन
लाल सिंह मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे। लाल सिंह द्वारा उठाए मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद कैप्टन ने परचून मंडियों का यूजर्स चार्ज एक सितंबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक हटाने का फैसला लिया। लाल सिंह के मुताबिक, राज्य भर की मार्केट कमेटियों की तरफ से चलाई जा रही फल व सब्जी की 34 परचून मंडियों के इन रेहड़ी-फड़ी वालों को राहत देने से मंडी बोर्ड के खजाने पर तकरीबन 12 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मार्केट कमेटियां मंडियों के बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करने के एवज में ठेकेदारों के जरिए यूजर्स चार्ज एकत्र करती हैं। राज्य में रेहड़ी-फड़ी वालों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 27 मार्केट कमेटियां ई-टेंडरिंग के जरिए ठेका अलाट करके यूजर्स चार्ज वसूलती हैं, जबकि बाकी कमेटियां निजी तौर पर यह चार्ज वसूल करती हैं।
विज्ञापन