फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government extended the term of the Sixth Pay Commission

जिसके इंतजार में हैं पंजाब के सरकारी मुलाजिम, उस आयोग का कार्यकाल दो महीने और बढ़ा

Sat, 02 Jan 2021 10:50 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab government extended the term of the Sixth Pay Commission
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder

पंजाब के सरकारी मुलाजिमों को नए और संशोधित वेतनमान के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने छठे वेतन आयोग का कार्यकाल और दो महीने के लिए बढ़ाते हुए 28 फरवरी, 2021 तक कर दिया है। मुख्य सचिव विनी महाजन की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि वेतन आयोग की अवधि में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब दो हफ्ते पहले छठे वेतन आयोग के चेयरमैन द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। सरकारी मुलाजिम बीते पांच साल से इस आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सोनू सूद को मिला मां से जुड़ा खास तोहफा, भावुक हो उठा मसीहा, क्यों कहा- जल्द खींचूंगा सेल्फी 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय फरवरी, 2016 में वेतन आयोग का गठन किया गया था। तब सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव आरएस मान के नेतृत्व में आयोग का तीन सदस्यीय पैनल बनाया लेकिन इसके दो सदस्यों की नियुक्ति में ही नौ माह का समय बीत गया और दोनों सदस्यों की नियुक्ति नवंबर, 2016 में हो सकी। इसके बाद आयोग अपना कामकाज शुरू कर पाता, लेकिन राज्य में सरकार बदल गई। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में नई सरकार के सत्ता संभालने के कुछ समय बाद आरएस मान ने व्यक्तिगत कारणों से आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कैप्टन सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव जय सिंह गिल को आयोग की कमान सौंपी और आयोग ने काम करना शुरू किया। 


यह भी पढ़ें - आज से पंजाब में फिर कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन, पटियाला में तीन स्थानों पर होगा पूर्वाभ्यास 

खास बात यह रही कि वेतनमान संशोधन रिपोर्ट के लिए आयोग का कार्यकाल लगातार बढ़ाया जाता रहा जबकि आयोग के समक्ष अब तक वेतनमान, भत्ते, वेतन-विसंगतियों और अन्य मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों के विभिन्न संघ और अन्य समूहों की ओर से 600 से अधिक रिप्रेजेंटेशन दी जा चुकी हैं। आयोग के गठन और इसके कामकाज को लेकर कर्मचारी संगठन शुरू से ही आवाज उठाते रहे हैं।

दरअसल, आयोग का गठन करने और उसके अध्यक्ष के बदलने के बाद भी राज्य सरकार ने आयोग को कोई कार्यालय स्टाफ नहीं दिया। बस चेयरमैन और सदस्य के रूप में ही यह आयोग चलता रहा। जनवरी, 2019 में आयोग ने सभी विभागों से कर्मचारियों संबंधी डाटा तलब किया था, लेकिन यह डाटा कंपाइल करने के लिए आयोग को स्टाफ ही नहीं दिया गया। नतीजतन प्रदेश के 3.5 लाख कर्मचारियों का डाटा कंपाइल करने का काम कछुआ चाल से आगे बढ़ा। इसके बाद सरकार ने 31 दिसंबर, 2019 तक आयोग का कार्यकाल बढ़ाया और फिर छह-छह माह के लिए कार्यकाल में इजाफा करते हुए इसे 31 दिसंबर, 2020 तक कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed