फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government enhances funds for farm debt waiver scheme

अच्छी खबरः ज्यादा किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ, पंजाब सरकार ने फंड में किया इजाफा

Fri, 08 Feb 2019 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Punjab government enhances funds for farm debt waiver scheme
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान कर्ज राहत स्कीम के लिए फंड के आवंटन में 5500 करोड़ रुपये तक का विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले का एलान प्रांतीय ग्रामीण विकास बोर्ड की 45वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए किया। कैप्टन ने राज्य भर में संपर्क सड़कों की मरम्मत के  प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए भी मंडी बोर्ड के सचिव को हिदायत जारी की ताकि इन कामों को समय से मुकम्मल किया जा सके।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि किसान कृषि कर्ज फंड में विस्तार किए जाने से इस स्कीम का दायरा बढ़ाने में भी मदद मिलेगी और इससे कर्ज में दबे और किसानों को इस स्कीम के अधीन लाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने मीटिंग के दौरान बताया कि उनकी सरकार संकट में घिरे किसानों को राहत मुहैया करवाने की अपनी वचनबद्धता में फंड की कमी नहीं आने देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी सरकार कर्ज माफी स्कीम के अधीन भूमि रहित किसानों को भी लाने के लिए पहले ही यत्न कर रही है। बैठक में राजस्व मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया, ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास विश्वजीत खन्ना भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed