फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab government doctors call for strike from 12 to 14 july

सरकार की चुप्पी के बाद लिया फैसला: पंजाब के सरकारी चिकित्सकों ने 12 से 14 जुलाई तक किया हड़ताल का आह्वान

Sat, 10 Jul 2021 10:39 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 10:39 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक पंजाब के छठे वित्त आयोग की उस सिफारिश का विरोध कर रहे हैं जिसके जरिए गैर-प्रैक्टिस भत्ता को मूल वेतन से असंबद्ध कर दिया गया है। वे भत्ते को 25 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत करने की वेतन आयोग की सिफारिश का भी विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
punjab government doctors call for strike from 12 to 14 july
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सरकारी चिकित्सकों ने ‘गैर-प्रैक्टिस भत्ता’ के मुद्दे पर राज्य सरकार की चुप्पी को लेकर 12 जुलाई से 14 जुलाई तक काम पर अनुपस्थित रहने का शनिवार को फैसला किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अपने मुद्दे का समाधान नहीं किये जाने पर 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी है।

विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक पंजाब के छठे वित्त आयोग की उस सिफारिश का विरोध कर रहे हैं जिसके जरिए गैर-प्रैक्टिस भत्ता को मूल वेतन से असंबद्ध कर दिया गया है। वे भत्ते को 25 प्रतिशत से घटा कर 20 प्रतिशत करने की वेतन आयोग की सिफारिश का भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा सेवाओं का 12 से 14 जुलाई तक बहिष्कार करने का फैसला संयुक्त सरकारी चिकित्सक समन्वय समिति (जेजीडीसीसी) ने लिया है। इसमें पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गगनदीप सिंह ने शनिवार को कहा कि उनकी मांगों के प्रति राज्य सरकार की चुप्पी ने उन्हें हड़ताल की घोषणा के लिए मजबूर किया। हड़ताल से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके अलावा पशु चिकित्सा सेवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि, आपातकाली सेवाएं और कोविड से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी। 


गौरतलब है कि गैर-प्रैक्टिस भत्ता उन चिकित्सकों को दिया जाता है जो केंद्र या राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में काम कर रहे हैं। एक मेडिकल अधिकारी जो घर से प्रैक्टिस नहीं करना चाहता है, वह इस तरह के भत्ते की मांग कर सकता है। इस भत्ते को महंगाई भत्ता या आवास भत्ता के समान माना जाता है। इसकी राशि का हिसाब मूल वेतन और ‘ग्रेड पे’ के आधार पर लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed