{"_id":"6538ddbd935036d95a089745","slug":"punjab-government-constitutes-industry-advisory-commission-in-26-sectors-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार की बड़ी पहल: 26 क्षेत्रों में किया उद्योग सलाहकार आयोग का गठन, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार की बड़ी पहल: 26 क्षेत्रों में किया उद्योग सलाहकार आयोग का गठन, मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Wed, 25 Oct 2023 02:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:59 PM IST
सार
पंजाब में औद्योगिक सलाहकार आयोग का गठन किया गया है। ये 26 विभिन्न सेक्टरों के प्रसार में सहयोग देंगे। सभी आयोगों के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री के बराबर होंगे।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने राज्य में संपूर्ण औद्योगिक और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 26 विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उद्योग सलाहकार आयोग का गठन किया है। प्रत्येक उद्योग सलाहकार आयोग के लिए राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए जाने वाले चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में उद्योग एवं कॉमर्स विभाग के नीति कार्यान्वयन यूनिट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 26 विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों के विकास के लिए औद्योगिक सलाहकार आयोग का गठन किया जा रहा है। प्रत्येक उद्योग सलाहकार आयोग की अगुवाई संबंधित उद्योग से जुड़ा प्रसिद्ध व्यक्ति करेगा, जो संबंधित उद्योग का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन के अनुसार औद्योगिक सलाहकार आयोग के गठन का उद्देश्य, राज्य में कारोबारी माहौल को और अधिक अनुकूल और मैत्रीपूर्ण बनाना और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आने वाली दिक्कतों को दूर करना है। प्रत्येक उद्योग से संबंधित आयोग, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में तेजी लाने के लिए कुशल जनशक्ति की उपलब्धता को यकीनी बनाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, राज्य में व्यापार करने में अवसरों को और सुलभ बनाने, सस्ती बिजली प्रदान करने सहित उद्योग के लिए शीर्ष श्रेणी के बुनियादी ढांचे का विकास करना, स्टार्ट-अप और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एमएसएमई के विकास में तेजी लाना और संस्थागत क्षमता का निर्माण करने के साथ-साथ राज्य के कार्यक्रमों व केंद्रीय योजनाओं के बीच बेहतर तालमेल सहित संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देने का जिम्मा भी आयोग के पास होगा।
जिन 26 क्षेत्रों के लिए औद्योगिक सलाहकार आयोग के गठन का फैसला लिया गया है, वे हैं- टेक्सटाइल उद्योग (इसके तहत कॉटन जिनिंग, स्पिनिंग, वीविंग, परिधान, टेक्निकल टेक्सटाइल, डाइंग और फिनिशिंग इकाइयां); मशीन टूल्स (हैंड टूल्स और पावर टूल्स भी); खेल का सामान (लेदर सामान और फिटनेस उपकरण भी); कृषि व खाद्य प्रसंस्करण (दुग्ध उत्पाद भी); राइस मिलिंग और प्रसंस्करण; साइकिल और साइकिल पार्ट्स, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, ई-बाइक और सिलाई मशीनें; कृषि मशीनरी और उपकरण; फार्मास्युटिकल (लाइफ साइंसेस एंड बायो-टेक्नोलॉजी भी शामिल); अलॉय एंड स्टील और मैटल उत्पाद; ऑटो एंड ऑटो उपकरण (इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल); इलेक्ट्राॅनिक्स (ईएसडीएम) और इलेक्ट्रीकल उपकरण; सूचना तकनीकी/सूचना तकनीकी से संबंधित सेवाएं; कागज और कागज आधारित पैकेजिंग इकाइयां; प्लाइवुड और लकड़ी से बनने वाले उत्पाद; होटल और आतिथ्य; प्लास्टिक और केमिकल उत्पाद; लॉजिस्टिक्स; निर्माण सामग्री; रिटेल और सेवा उद्योग; हेल्थ केयर; पर्यटन; मीडिया और मनोरंजन; प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग; मेडिकल टूरिज्म; वायर ड्राइंग एंड फास्टनर्स; रियल इस्टेट।