{"_id":"62d54a43b31a1a5b0f1adcba","slug":"punjab-government-appointed-ajay-kumar-sinha-as-principal-secretary-finance-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब सरकार ने तीन माह में पांचवीं बार बदला वित्त सचिव, अजय शर्मा की जगह लेंगे अजय कुमार सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब सरकार ने तीन माह में पांचवीं बार बदला वित्त सचिव, अजय शर्मा की जगह लेंगे अजय कुमार सिन्हा
Mon, 18 Jul 2022 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:26 PM IST
सार
बीते तीन महीने में पांचवीं बार वित्त सचिव को बदला गया है। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सरकार ने केएपी सिन्हा को हटाकर विकास प्रताप को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया था।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने वित्त सचिव अजय शर्मा का तबादला कर उनके स्थान पर अजय कुमार सिन्हा को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। खास बात यह है कि बीते तीन महीने में पांचवीं बार वित्त सचिव को बदला गया है। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सरकार ने केएपी सिन्हा को हटाकर विकास प्रताप को वित्त विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया था।
विज्ञापन
इसके बाद विकास प्रताप की जगह केएपी सिन्हा को वित्त विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। पिछले दिनों केएपी सिन्हा को बदल दिया गया और उनकी जगह अजय शर्मा को वित्त विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। अब सरकार ने एक बार फिर बदलाव किया है।
विज्ञापन