Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Gift to employees and pensioners on Diwali, government increased dearness allowance by 4 percent

Punjab: दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, सरकार ने महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया

Wed, 30 Oct 2024 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 11:56 PM IST
सार

6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को इस फैसले का फायदा होगा। सीएम मान ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
Punjab: Gift to employees and pensioners on Diwali, government increased dearness allowance by 4 percent
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा दिया है। सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया है। एक नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़कर मिलेगा। अब तक प्रदेश के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को 38 फीसदी तक महंगाई भत्ता दिया जाता था, जो चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी।

विज्ञापन


सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि दिवाली के मौके पर मेरी तरफ से मुलाजिमों को एक छोटा सा तोहफा। सरकारी मुलाजिमों और पेंशन भोगियों को 1 नवंबर 2024 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 4 फीसदी (38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी) करने का फैसला किया गया है। जिससे राज्य के 6.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को फायदा होगा। आप सभी को दिवाली मुबारक।
विज्ञापन


वहीं, सरकार की ओर से बताया गया कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं। उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed