फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Gave completely opposite results from wave of BJP in 2019 Loksabha election

Punjab: पिछले लोकसभा चुनाव में पूरे देश से इतर चला था पंजाब, मोदी लहर में भी भारी रहा था कांग्रेस का पलड़ा

Tue, 12 Mar 2024 01:32 PM IST
निवेदिता वर्मा हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

पंजाब की 13 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव की एक विशेषता यह रही कि यह तीन सियासी धड़ों के रूप में लड़ा गया। कांग्रेस संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के तहत अकेले मैदान में उतरी, और 8 सीटें जीतते हुए कुल 40.12 फीसदी वोट हासिल किए।

विज्ञापन
Punjab Gave completely opposite results from wave of BJP in 2019 Loksabha election
Congress - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पंजाब राज्य में भी सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आमतौर पर चुनाव में पूरे देश के रुझान से अलग प्रदर्शन करने वाले इस राज्य में 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 13 में से 8 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन


उस समय पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की लहर से ये बिल्कुल विपरीत परिणाम थे। भाजपा ने 282 सीटें जीतकर देशभर में ऐतिहासिक जनादेश दर्ज किया था। वहीं 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में आंधी चली और कुल 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर आप ने सरकार बनाई।
विज्ञापन


पंजाब में 2019 के चुनाव परिणामों पर नजर डाली जाए तो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा ने 25 साल से चले आ रहे गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। शिअद ने 10 सीटों पर चुनाव लड़कर 2 और भाजपा ने 3 सीटों पर चुनाव लड़कर 2 सीटें जीती थीं। इस गठबंधन को प्रदेश की जनता ने बरगाड़ी व बहबल कलां बेअदबी व गोलीकांड ने तगड़ा झटका दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, आप जोकि 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर आत्मविश्वास से भर गई थी, को 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में केवल एक संगरुर सीट ही मिली, जिस पर मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान विजयी हुए थे। बीते लोकसभा चुनाव के बाद अब तक राज्य में दो सीटें खाली हुईं, जिनमें संगरूर सीट 23 जून, 2022 को भगवंत मान के इस्तीफा देने से खाली हुई जबकि जालंधर सीट 10 मई, 2023 को कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की मृत्यु के कारण खाली हुई। इन सीटों पर उपचुनाव में आप से अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान संगरूर सीट छीन ली जबकि जालंधर सीट पर आप के सुशील कुमार रिंकू विजयी रहे।

पंजाब की 13 सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव की एक विशेषता यह रही कि यह तीन सियासी धड़ों के रूप में लड़ा गया। कांग्रेस जहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के तहत अकेले मैदान में उतरी, ने 8 सीटें जीतते हुए कुल 40.12 फीसदी वोट हासिल किए। वहीं शिअद और भाजपा जोकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रूप में मैदान में एक-साथ उतरे, ने कुल 37.08 फीसदी वोट तो हासिल किए लेकिन सीटें केवल 4 ही जीत सके। निजी तौर पर शिअद को 10 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए कुल 27.76 फीसदी और भाजपा को 3 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए कुल 9.63 फीसदी वोट ही मिले। 

आप को एकमात्र जीत के साथ कुल 7.38 फीसदी वोट ही मिले। पंजाब में तीसरा धड़ा- पंजाब डेमोक्रेटिक एलायंस का रहा, जिसके तहत लोक इंसाफ पार्टी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 3.43 फीसदी, बसपा ने भी 3 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 3.52 फीसदी, सुखपाल सिंह खैरा की पंजाब एकता पार्टी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 2.16 फीसदी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटों पर 0.30 फीसदी, क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी ने एक सीट पर 0.11 फीसदी, नवां पंजाब पार्टी ने 1 सीट पर 1.17 फीसदी और शिअद (अमृतसर) ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 0.4 फीसदी वोट हासिल किए। इस एलायंस ने कुल 11.09 फीसदी वोट हासिल किए लेकिन इनके हिस्से में एक भी सीट नहीं आई।


2019 में विजयी प्रत्याशियों को मिले कुल वोट
निर्वाचन क्षेत्र            विजेता               पार्टी              वोट प्रतिशत

अमृतसर          गुरजीत सिंह औजला      कांग्रेस               51.78
आनंदपुर साहिब      मनीष तिवारी          कांग्रेस               39.57
बठिंडा           हरसिमरत कौर बादल      शिअद               41.04
फरीदकोट           मोहम्मद सादिक        कांग्रेस               42.98
फतेहगढ़ साहिब      अमर सिंह            कांग्रेस               41.75
फिरोजपुर          सुखबीर सिंह बादल      शिअद               54.05
गुरदासपुर              सनी देयोल          भाजपा                50.61
होशियारपुर            सोम प्रकाश          भाजपा                42.52
जालंधर             संतोख सिंह चौधरी     कांग्रेस                37.85
खडूर साहब    जसबीर सिंह गिल (डिंपा) कांग्रेस                43.95
लुधियाना          रवनीत सिंह बिट्टू       कांग्रेस                36.66
पटियाला             परनीत कौर           कांग्रेस                45.17
संगरूर               भगवंत मान            आप                 37.4

2019 के चुनाव में पंजाब में यह भी रहा विशेष
पंजाब में सबसे बड़ी जीत शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने फिरोजपुर सीट पर दर्ज की। यहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया को 1 लाख 98 हजार 850 वोटों के अंतर से हराया। दूसरी बड़ी जीत पटियाला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर ने हासिल की, जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के सुरजीत सिंह रखड़ा को 1 लाख 62 हजार, 718 वोटों के अंतर से हराया। इन चुनावों में बठिंडा सीट से शिअद की हरसिमरत कौर बादल ने जीत की हैट्रिक बनाई। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 21,772 वोटों के अंतर से हराया। गुरदासपुर सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेता सनी देयोल को उतारा था। यह सनी देयोल के सियासी कैरियर की शुरुआत भी थी और उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ जोकि अब पंजाब भाजपा के प्रधान हैं, को 82,459 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed