{"_id":"6384dfc2042a163a976cdc9c","slug":"punjab-four-shooters-of-lawrence-bishnoi-gang-caught-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर हथियारों समेत पकड़े, तीन पिस्तौल, 22 कारतूस, दो लोहे की रॉड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर हथियारों समेत पकड़े, तीन पिस्तौल, 22 कारतूस, दो लोहे की रॉड बरामद
Mon, 28 Nov 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:50 PM IST
सार
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोरिंडा क्षेत्र से इनको पकड़ा गया है। पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह को तीन पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपड़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शूटर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्तौल समेत अन्य तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मोरिंडा क्षेत्र से इनको पकड़ा गया है। पता लगाया जा रहा है कि इन्हें यहां किसने पनाह दी थी। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ कैरी, कुलविंदर सिंह उर्फ टिंका, सतवीर सिंह उर्फ शम्मी और बेअंत सिंह को तीन पिस्तौल व 22 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि इनके पास से कृपाण और दो लोहे की रॉड भी मिली है। उन्होंने बताया कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ट्राईसिटी में आरोपी ड्रग्स तस्करी का काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप कैरी, कुलविंदर टिंका, सतवीर शम्मी वासी माछीवाडा जिला लुधियाना के खिलाफ पहले भी लुधियाना के थाना कुमकलां में एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला दर्ज है। जबकि बेअंत सिंह वासी जिला रोपड़ पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन