{"_id":"64440ba4c4dd39a5430f1488","slug":"punjab-former-cm-parkash-singh-badal-condition-critical-defense-minister-called-him-to-know-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की स्थिति नाजुक, रक्षामंत्री ने फोन कर जाना उनका हाल
Sat, 22 Apr 2023 10:00 PM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:00 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ तबीयत वैसे रविवार से खराब चल रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (95) की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में हैं। अस्पताल की तरफ से शनिवार को बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। वहीं हाल चाल जानने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके बेटे व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंंत्री के शीघ्र स्वस्थ की कामना की है।
विज्ञापन
अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती, काफी संख्या में जानकर पहुंच रहे अस्पताल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ तबीयत वैसे रविवार से खराब चल रही थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन वीरवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी मानीटरिंग कर रही है। उनका हाल जानने के लिए कई नामी हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं। इसके अलावा उनके पारिवारिक सदस्य भी रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं। गत कुछ समय से उनकी सेहत ढीली चल रही है। गत दो वर्षों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
विज्ञापन