फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Former CM Charanjit Channi summoned by Vigilance in disproportionate assets case all update

Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व सीएम चन्नी से विजिलेंस ने सात घंटे में पूछे 50 सवाल

Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:23 AM IST
सार

कांग्रेस खुलकर चरणजीत चन्नी के समर्थन में आ गई है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने कहा कि वह चन्नी के साथ हैं। चन्नी को भेजे गए समन से बात साफ हो गई है कि सरकार जालंधर लोकसभा चुनाव से डरी हुई है सरकार अपनी हार को देखकर इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

विज्ञापन
Punjab Former CM Charanjit Channi summoned by Vigilance in disproportionate assets case all update
विजिलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को सात घंटे तक पूछताछ की। विजिलेंस ने चन्नी से उनकी और उनके परिजनों की संपत्ति से संबंधित 50 सवाल पूछे। पूछताछ के बाद विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली कार्यालय से बाहर निकलते हुए उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार मुगलों से भी बदतर व्यवहार कर रही है। बिना किसी आधार के उन पर केस बनाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो चन्नी के आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच कर रहा है। पिछले महीने उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी हुआ था। चन्नी को पहले 20 अप्रैल को बुलाया गया था लेकिन गुरुवार शाम को ही विजिलेंस ने उन्हें शुक्रवार को ही बुला लिया। चन्नी सुबह करीब 11 बजे अपने वकीलों के साथ विजिलेंस मुख्यालय पहुंचे। पूछताछ की वीडियोग्राफी करवाई गई। 
विज्ञापन


चन्नी बोले- मेरी जान को खतरा 
पूछताछ के बाद उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जेल में डाल सकती है। जान से मारा जा सकता है। सरकार इसकी कोशिश कर रही है। हालांकि वह डरने वाले नहीं हैं। वह सरकार के जुल्मों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


170 करोड़ की प्रॉपर्टी साबित हो जाए तो सब कुछ सरकार को दे देंगे
विजिलेंस मुख्यालय जाने से पहले चन्नी ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। किसी से एक तबादले तक का पैसा नहीं लिया। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि उनके पास 170 करोड़ की संपत्ति है। अगर जांच यह साबित हो जाए तो वह अपनी सारी प्रॉपर्टी सरकार के नाम कर देंगे। उनके नाम एक दफ्तर, घर और दुकान है। इसके अलावा कुछ भी उनके पास नहीं है। जो लोग कहते थे कि चन्नी के बेटों के पास महंगी गाड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी है वह बताएं कि यह सब कहां पर है। वह अभी भी अपने पुराने स्टैंड पर कायम हैं।

घर तक अटैच है, हाइकोर्ट से ले रखी है स्टे: चन्नी
चन्नी ने बताया कि वह केवल तीन महीने के लिए पंजाब के सीएम बने थे। इसके बाद से केंद्र सरकार से लेकर सत्ता में आई राज्य सरकार उनके पीछे पड़ गई। वह जरूरतमंदों की हमेशा मदद करना चाहते हैं। इस वजह से यह सारी दिक्कत आई है। उनका पुश्तैनी घर तक कुर्क हो चुका है। उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे ली हुई है। वहीं, उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।


चन्नी पर क्या हैं आरोप 
चन्नी पर आरोप है कि जब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार थी तो उन्होंने करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। सरकारी फंड का इस्तेमाल अपने निजी कार्यक्रमों में किया है। उनके भांजे से बरामद दस करोड़ के बारे में उन पर सवाल खड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed