फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab formar minister madan mohan mittal grand daughter aditi died

पंजाब के पूर्व मंत्री की पोती हारी जिंदगी की जंग, ऐसे हुआ था हादसा

Wed, 22 Nov 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Nov 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
punjab formar minister madan mohan mittal grand daughter aditi died
पंजाब के पूर्व मंत्री की पोती
पंजाब के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल की पोती अदिति 33 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ती रही और आखिरकार जिंदगी हार गई। दीपावली पर मोमबत्ती से कपड़ों में आग लगने से झुलसी पीयू की लॉ स्टूडेंट अदिति आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई हैं। वह पीजीआई की बर्न यूनिट में दाखिल थीं। करीब 33 दिन से वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं। मंगलवार को उन्होंने पीजीआई में अंतिम सास ली।
विज्ञापन


वह पंजाब के पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल की पोती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंडीगढ़ यूनिट की ज्वाइंट सेक्रेटरी थीं। सेक्टर 21 में रहने वाली अदिति के पिता पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। दीपावली पर मोमबत्ती से अदिति के कपड़ों में आ लग गई थी। कपड़ों में आग लगते ही वह चिल्लाने लगी। पास में मौजूद उसकी चचेरी बहन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटे बढ़ती गईं। इस दौरान उसकी चचेरी बहन भी झुलस गई। आग बुझने के लिए परिजनों ने अदिति को काफी देर तक पानी के नीचे रखा।
विज्ञापन


बाद में परिजन उसे तुरंत पीजीआई ले गए। आग से वह करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गई थी। वहां पर उसकी रिकवरी तेजी से हो रही थी, मगर इंफेक्शन कंट्रोल नहीं हो पाया और मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। एबीवीपी के मुख्य संयोजक हरमनजोत गिल ने बताया कि वह पीयू में लॉ के सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थीं। संगठन में वह काफी सक्रिय थीं। संगठन ने एक्टिव पॉलीटिक्स का एक उभरता सितारा खो दिया है। अदिति का अंतिम संस्कार बुधवार को सेक्टर 25 श्मशानघाट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed