{"_id":"630c9ce70f80785ebb38bb8d","slug":"punjab-first-fire-emergency-services-training-institute-to-be-set-up-in-lalru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire Safety: लालडू में स्थापित होगा पंजाब का पहला फायर इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire Safety: लालडू में स्थापित होगा पंजाब का पहला फायर इमरजेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:33 PM IST
सार
उत्तरी भारत का यह अपनी तरह का पहला इंस्टीट्यूट होगा। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
फायर सेफ्टी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने लोगों की जान और माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब फायर सेफ्टी विभाग को मजबूत करने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब पंजाब में फायर एंड इमजरेंसी सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित होगा। यह लालडू में स्थापित किया जाएगा। उत्तरी भारत का यह अपनी तरह का पहला इंस्टीट्यूट होगा। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
यह संस्थान पूरी तरह से हाईटेक होगा। यह करीब बीस एकड़ जगह में बसाया जाएगा। संस्थान को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होगी। साथ ही यह पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के अधीन होगा। यहां पर अति आधुनिक तकनीकों से उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें आग बुझाने, रेसक्यू करने, फायर एक्ट, स्टेट एक्ट, नेशनल बिल्डिंग कोड, फायर सेफ्टी स्टेंडरर्स, इंडस्ट्रियल स्टैंडर्स, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम, स्पेशल सर्विस कॉलेज, इमरजेंसी हालत से निपटने के कोर्स करवाए जाएंगे। इसमें सेफ्टी के हाईटेक सामान से ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि ट्रेनिंग इंटरनेशनल स्तर के ट्रेंड इंस्ट्रक्टरों की तरफ से दी जाएगी। ट्रेनिंग के लिए पंजाब फायर सर्विसेज में काम कर रहे योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। संस्थान के खुलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा फायर सर्विसेज में पहले से ही सेवा निभा रहे अधिकारी और कर्मचारी भी यहां पर एडवांस कोर्स कर सकेंगे।
विज्ञापन