फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, firozpur, sukhbir badal

मई तक गांवों में स्थापित होंगे छब्बीस सौ सेवा केंद्र: सुखबीर

Thu, 13 Nov 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला (जलालाबाद/फिरोजपुर)
अमर उजाला (जलालाबाद/फिरोजपुर) Updated Thu, 13 Nov 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, sukhbir badal
लोगों को रोजमर्रा की सरकारी सेवाएं गांवों और वार्ड स्तर पर ही उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के 13 हजार गांवों और 137 शहरों में 2600 सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह बात उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने जलालाबाद हलके में वीरवार को अपने दूसरे दिन के दौरे के दौरान कही।
सुखबीर ने जलालाबाद के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई हाईटेक इमारत का उद्घाटन किया।

सुखबीर ने कहा कि इन केंद्रों में राज्य के नागरिकों को 225 किस्म की सरकारी सेवाएं एक ही छत के नीच उपलब्ध होंगी। इससे अब आम लोगों को सरकारी दफतरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा अहम प्रयास करने वाला पंजाब देश मेें प्रथम राज्य है।
विज्ञापन


2174 केंद्रों की स्थापना के लिए कैबिनेट ने इजाजत दे दी है, जिसमें से देहाती क्षेत्रों में 1750 और शहरी इलाकों में 424 केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र 6 महीनों में शुरू हो जाएंगे। सुखबीर ने कहा कि राज्य को इंडस्ट्री का हब बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पंजाब की तरक्की को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य में बकाया पड़ी मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन नगर काउंसिल व नगर निगमों के चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेगी।

इससे पहले सुखबीर ने 26 करोड़ रुपये की लागत से यहां पर बनने जा रहे 100 बिस्तरों के सरकारी अस्पताल की चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण अगले वर्ष के तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फार गर्ल्स में फर्नीचर के लिए 20 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया। इसके अलावा सुखबीर बादल ने 90 करोड़ के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे।


इस मौके पर उनके साथ सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक गुरतेज सिंह घड़ियाना, कमिश्नर  वी.के. शर्मा, डिप्टी कमिशनर मनजीत सिंह बराड़, एस.एस.पी स्वपन शर्मा  उपस्थित थे।

फोटो संख्या-13एफजेडआर-छह जे

जलालाबाद (फिरोजपुर) में स्कूल की नई बनी इमारत का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed